hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

आधार कार्ड अपडेट कराने नए निर्देश जारी…

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

आधार कार्ड अद्यतन कराने नए निर्देश जारी 

धमतरी, 12 नवम्बर 2022/ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार सत्यापन की आवश्यकता होती है। आधार सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान होने वाली समस्याओं से बचने के लिए निवासियों को आधार कार्ड में अपना नवीनतम डाटा अपडेट कराना अनिवार्य है। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने बताया कि इस संबंध में बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के द्वारा नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार जिन लोगों का आधार 10 वर्ष पूर्व बना है तथा अब तक किसी प्रकार का संशोधन अथवा अद्यतन (जैसे- नाम, पता आदि में सुधार) नहीं कराया है, उन्हें अपना आवश्यक दस्तावेज जैसे परिचय पत्र, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटोग्राफ आदि लेकर नजदीकी आधार सेवा केन्द्र में दस्तावेज अपडेट कराना होगा। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड नगरी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत आमदी, कुरूद, भखारा, नगरी और मगरलोड को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि यूआईडीएआई के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसकी मुनादी कराएं तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया।

Chunesh Sahu

वन विभाग ने की भेड़ बकरी चरवाहों पर कार्यवाही, विभाग द्वारा कराए गए गुणवत्ता हीन निर्माण कार्यों पर नही ध्यान

hindmedianews

निर्माण कार्य में गड़बड़ी नजर आ रही, कार्य एजेंसी- सरपंच

hindmedianews

राज्य स्तरीय उल्लास मेले में शिवकुमार बंजारे के बनाए टीएलएम को प्रदर्शनी में मिला स्थान

hindmedianews

सतनामी समाज के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की मांगों को लेकर रखे गए बैठक

rakeshbhaskar

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

Sakshi Bansod