hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामखेलछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राज्य स्तरीय उल्लास मेले में शिवकुमार बंजारे के बनाए टीएलएम को प्रदर्शनी में मिला स्थान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबाड़ से बनाया जुगाड़: असाक्षरों को अक्षर और अंक ज्ञान देने एफ एल एन आधारित टी एल एम की लगाई गई प्रदर्शनी


कवर्धा- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम विज्ञान भवन रायपुर में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत उल्लास मेले में लगाई गई बुनियादी साक्षरता और गणित की मूलभूत कौशलों को विकसित करने के उद्देश्य से बनाई गई टीएलएम का अवलोकन किया।

साक्षरों को अक्षर और अंक ज्ञान करने के लिए प्रदर्शित नवाचारी प्रयोगों की सराहना की। राज्य के पांचो संभागों एवं एससीईआरटी द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार के नवीन प्रयोगों पर आधारित टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें दुर्ग संभाग के कबीरधाम जिले से पण्डरिया विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई गई आकर्षक टीएम को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में स्थान मिला। एफएलएन आधारित बनाए गए बंजारे जी का मॉडल और टीएलएम चर्चा में रहा। एनसीईआरटी समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा बंजारे जी के मेहनत को सराहा गया। नवसाक्षरों को भाषा व गणित की बुनियादी कौशलों को सीखने में टीएलएम मददगार होगा तथा रुचि जागृत करने में सहायक होंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा,अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी, साक्षरता मिशन संचालक राजेंद्र कटारा, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक संजीव झा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण संचालक प्रशांत कुमार पांडे के गरिमा में उपस्थिति में आयोजित किया गया। दिनांक 8 सितंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले से उल्लास मेले में जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, नवसाक्षर, स्वयंसेवी शिक्षक शामिल रहे।

संबंधित पोस्ट

*नवाचारी व रोचक ढंग से प्राथमिक व माध्यमिक शाला चिचबोड में प्रवेश उत्सव का आयोजन*

Chunesh Sahu

नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 शहीद जवानों को नमन कर पौधा रोपड़ किया गया ।

hindmedianews

छत्तीसगढ़ चंन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र गुण्डरदेही का वार्षिक अधिवेशन संपन्न गौरैया धाम चौरेल महिलाएं के द्वारा कलश शोभायात्रा

Chunesh Sahu

ग्राम टिकैत पेण्ड्री में हत्या के नियत से धारदार हथियार से वार करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

Sakshi Bansod

*बालोद: ग्राम हल्दी में निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर संपन्न, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उठाया लाभ*

Chunesh Sahu

सिम्स मेडिकल कॉलेज: 20 दिन की बच्ची के लिए भगवान बने डॉक्टर जन्मजात जुड़ी पलकों का सफल ऑपरेशन, अंधेपन से मिली जिंदगी

Sakshi Bansod