hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

*नवाचारी व रोचक ढंग से प्राथमिक व माध्यमिक शाला चिचबोड में प्रवेश उत्सव का आयोजन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*नवाचारी व रोचक ढंग से प्राथमिक व माध्यमिक शाला चिचबोड में प्रवेश उत्सव का आयोजन*

बालोद , जिले के विकासखण्ड गुंडरदेही विकासखंड के आदर्श शाला पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला चिचबोड में संयुक्त रूप से दिनाँक 29 जून शनिवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चो का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।प्रभारी मधु नेताम ने अतिथियों द्वारा बच्चो को नई किताबो के साथ गणवेश वितरित कराई।संस्था की ओर से प्रधानपाठक संदीप जोशी ने उपस्थित पालक समुदाय व नव प्रवेशी बच्चो को शासन की योजनाओं व शालेय गतिविधियों से अवगत कराया व निरंतर अध्ययनशील होकर आगे बढ़ने की सलाह दी।संस्था में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक कैलाश साहू ने नए शैक्षिक सत्र की बधाई देकर संस्था के आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

*नव प्रवेशी बच्चों के हाथ का लिया गया निशान-चहक उठे बच्चे*
इस बार प्रवेश उत्सव में नवाचारी प्रयास किया गया शुभ चिन्हों की तरह नव प्रवेशी बच्चो की हथेलियों के रंगीन निशान को उनके प्रथम आगमन की स्मृतियों के रूप में संजोने के लिए ड्राइंग शीट में लिया गया।बच्चो में काफी उत्साह एवम आनन्द का संचार हुआ।इस कार्य मे विद्यालय की उत्साही नवाचारी शिक्षिका पूजा साहू, बागेश्वरी साहू का विशेष सहयोग रहा।
*शिक्षक मुकेश साहू ने कराया न्योता भोज*
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मुकेश साहू ने अपने पुत्र के आई आई टी में चयन की खुशी को साझा करते हुए न्योता भोज का आयोजन किया।उपस्थित अतिथियों व बच्चो के लिए स्वल्पाहार,खीर पूड़ी व मिठाई की व्यवस्था की गई।
*स्मृतियों को संजोने शाला विकास समिति के सदस्यों ने किया पौधा रोपण*
शिक्षा सत्र की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए विद्यालय में विशेष पहल करते हुए पोषण वाटिका प्रभारी शिक्षक द्रोणकुमार सार्वा के निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में सजावटी पौधे लगाए गए।जिसमे शाला विकास समिति,शिक्षक पालक समिति व छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।उपस्थित पालको के बीच से शाला विकास समिति का पुनर्गठन किया गया।जिसमें नरेंद्र पटेल,जितेश्वरी साहू को अध्यक्ष के रूप में पुनः मनोनयन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यालय के उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में स्तर को बनाये रखने की अपेक्षा की।एवम विद्यालय के विकास हेतु सतत संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर विद्यालय के विकास के कुछ प्रस्ताव भी परित किये गए।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद सदस्य तेजराम साहू,ग्रामीण अध्यक्ष ढालसिह साहू,विधायक प्रतिनिधि जगदीश साहू,शाला विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र पटेल,सरोज साहू,जितेश्वरी साहू,रोहित देवांगन,जीवन लाल ठाकुर ,टीकम सेन,भेनु देवांगन, शिव निर्मलकर,सरिता महिपाल,प्रेमलता साहू,कविता ध्रुव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक पालक समिति ,ग्रामीण जन,पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के शिक्षक डी के साहू ने किया।इस कार्यक्रम में भीषम साहू,लवकुश देवागन का सहयोग मिला।

यादराम साहू रिपोर्टर हिरदे सिन्हा विज्ञापन समाचार के लिए संपर्क करे मो 9009338660

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 12 मार्च तक लगेंगे शिविर भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री (धमतरी) में  

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने अपराध, पीएम ग्राम सड़क योजना में भर्ती एवं पंडरिया विधानसभा में गाँव के सड़क से कनेक्टिविट के विषय में विधानसभा में उठाया प्रश्न

hindmedianews

90 % प्रतिशत भरा गंगरेल बांध… बांध से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी… महानदी किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश… प्रशासन ने जारी की अलर्ट..!

Chunesh Sahu

दिल्ली में 24फरवरी 2024को शनिवार सुबह 9बजेभारत मंडपम प्रगति मैंदान नई दिल्ली मे  सहकार से समृद्धि         ई पैक्स अन्न भंडारण तक के कार्यक्रम में आमंत्रन शामिल हुए धमतरी जिला के पांच समितिप्रबंधक। 

Chunesh Sahu

कुम्हारी कपसाड़ा में बड़ी लूट: एटीएम में कैश डिपॉजिट के दौरान 14.60 लाख की रकम लेकर फरार हुए बदमाश, पुलिस अलर्ट

Sakshi Bansod

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod