hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*अबिनाश मिश्रा होंगे धमतरी जिला के नए कलेक्टर…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*अबिनाश मिश्रा होंगे धमतरी जिला के नए कलेक्टर…*

अबिनाश मिश्रा छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईएएस है। वे मूलतः उड़ीसा राज्य के बरगढ़ के रहने वाले है। आईआईटी से बीटेक करने के बाद चौथे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैक कर 65 वीं रैंक के साथ आईएएस बने है।

जन्म और शिक्षा:–

छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईएएस अबिनाश मिश्रा का जन्म 2 जुलाई 1992 को हुआ है। वे उड़ीसा राज्य के बरगढ़ के रहने वाले है। बरगढ़ जिले के झुनगापाली गांव के रहने वाले है। उनके माता–पिता शिक्षक है। अबिनाश की मां झुनगापाली गांव के जिस सरकारी स्कूल में टीचर थी उसी स्कूल में अबिनाश ने प्राथमिक से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपनी मातृभाषा उड़िया में पुरी की है।

अबिनाश मिश्रा ने 11वीं 12वीं में गणित विषय लेकर बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर जेईई एग्जाम क्रैक कर आईआईटी खड़गपुर में मैकनिकल ब्रांच में 2010 में प्रवेश लिया। 2014 में मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक करने के बाद दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी करने लगे। यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने पार्ट टाइम जॉब भी किया और संडे क्लासेस नामक एक सोशल स्टार्टअप में कोफाउंडर भी रहे।

शुरू के तीन प्रयासों में असफलता के बाद अपने चौथें अटेंप्ट में प्री,मेंस, इंटरव्यू निकालते हुए 65वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक किया और आईएएस के लिए चुने गए।

प्रोफेशनल कैरियर:–

अबिनाश मिश्रा ने 27 अगस्त 2018 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ। वे दंतेवाड़ा जिले में एसडीएम रहें। फिर रायपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ रहें। जिसके बाद रायपुर नगर निगम के एमडी बने। वर्तमान में अबिनाश मिश्रा रायपुर नगर निगम के आयुक्त और स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर के एमडी रहे हैं। वर्तमान में अभी धमतरी जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

 

2.

*धमतरी पुलिस,थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही*

*दोनों आरोपियों से 29 पौवा, देशी प्लेन शराब कीमती 2610/-रूपये, प्रयुक्त मो.सा.कीमती 30,000/-रूपये जुमला 32,610/-रूपये किया गया जब्त*

*दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया वैधानिक कार्यवाही* 

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा अवैध कारोबारियों पर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध शराब बिक्री करने मो.सा.में ले जा रहे दो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

नहर नाका के पास धमतरी के पास 

*आरोपीगण का नाम*-: 

*(01)* खिलेश्वर ध्रुव पिता पंचराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी बलियारा अर्जुनी,थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)

*(02)* ऋषभ कांत साहू पिता तोरन साहू उम्र 25 साल बलियारा अर्जुनी,

जिला धमतरी(छ.ग.)

 द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु अपने मोटरसाइकिल होंडा साईन क्र.CG.05 AQ-0358 में परिवहन करते मिला जिसके कब्जे से एक थैले में 29 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2,610/- रूपये 01 प्रयुक्त काले रंग की हिरो होंडा साईन कीमती 30,000/- रू,जुमला कीमती 32,610/- रू को जब्त कर

थाना सिटी कोतवाली धमतरी के आबकारी एक्ट की धारा 34(2)

के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली में सउनि.हेमंत ध्रुव,  

प्रधान आरक्षक गोपी चंद्राकर,आरक्षक शशिकांत नायक,डायमंड यादव,चंदर जामदार,मुकेश सिन्हा, संतोष ठाकुर,रूपेश रजक का विशेष योगदान रहा।

 

3.

*प्रार्थी को मामूली से बात को लेकर चाकू से ताबलतोड़ हमला करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

*उक्त चाकूबाजी की घटना में तीन आरोपियों के अलावा दो विधि से संघर्षरत बालक भी रहे शामिल*

 

*आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा -126 (2),109 (1), 296,351(3),3(5), 190, 191(2), (3) BNS के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध*

 

*संक्षिप्त विवरण*-: दिनांक 01.03.25 को राजकुमार यादव के साथ राजबीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी, जग्गू उर्फ जागेश यादव, जग्गू का चाचा राजेश यादव,दो अन्य साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ वाद-विवाद लड़ाई-झगडा हुआ था उसी बात को लेकर बदला लेने के लिए राजवीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी, जग्गू उर्फ जागेश यादव,जग्गू का चाचा राजेश यादव,दो अन्य साथी विधि से संघर्षरत बालक दिनांक 02.03.25 के सुबह करीब 09.30 बजे ललित मिश्रा उर्फ गन्नू के साथ मोटर सायकल में राजकुमार यादव को लेकर बबलू गुपचुप वाला के घर के सामने नयापारा वार्ड धमतरी पहुंचा था कि राजकुमार यादव को मोटर सायकल से खिंचकर उतार कर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से एक राय होकर मारने लगे तभी राजवीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी, जग्गू उर्फ जागेश यादव एवं उनके दो साथी विधि से अपने अपने पास रखे नुकीले एवं धारदार वस्तु से राजकुमार के शरीर में कई बार मारकर प्राण घातक चोंट पहुंचाये हैं एवं जग्गू का चाचा राजेश यादव हांथ मुक्का तथा डंडा से मारपीट किये है कि अपराध विवेचना में आरोपियों का पता किया जाया जो आरोपी जागेश उर्फ जग्गू यादव राजेश यादव उर्फ खुबू का पता किया गया जो मिला थाना लाया गया आरोपी जागेश उर्फ जग्गू यादव राजेश यादव उर्फ खुबू से गवाहों के समक्ष पृथक पृथक पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी राजवीर सिंग उर्फ गिन्नी, जागेश उर्फ जग्गू यादव राजेश यादव उर्फ खुबू के पेश करने पर समक्ष गवाहों चाकू एवं लकड़ी का डंडा व् बांस का डंडा को जप्त लिया गया कि प्रकरण सदर में आरोपी जागेश उर्फ जग्गू यादव राजेश यादव उर्फ खुबू का कृत्य अपराध सदर धारा का अपराध घटित करने के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र.- 45/25 धारा -126 (2),109 (1), 296,351(3),3(5), 190, 191(2), (3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

एवं दोनों विधि से संघर्षरत बालक को जिला किशोर न्याय बोर्ड धमतरी में पेश की जा रही है।

*नाम आरोपीगण* :- *(01)* राजबीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी पिता सुखवीर सिंग मेहरा उम्र 19 वर्ष सा. रिसाई पारा मेमन जमात खाना के पास थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी(छ.ग.)

*(2)* जागेश उर्फ जग्गू यादव पिता स्व. कुबेर यादव उम्र 25 वर्ष सा. शीतला मंदिर के पास नयापारा वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ.ग.)

*(3)* राजेश यादव उर्फ खुबू पिता बिसंभर यादव उम्र 48 वर्ष सा. शीतला मंदिर के पास नयापारा बार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ.ग.)

 

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी से राजेश मरई,सउनि.अमित सिंग हेमन्त ध्रुव, प्रआर.दिलेश्वर कुजुर,आर.सुरेंद्र डडसेना,बिट्टू पदमशाली एवं सायबर प्रभारी

निरी. सन्नी दुबे श,प्रआर.

लोकेश नेताम,आरक्षक कमल जोशी,कृष्णा पाटिल, युवराज ठाकुर,योगेश नाग,दीपक साहू ,मुकेश मिश्रा, फनेश साहू,आनंद कटकवार, विकास द्विवेदी,मनोज साहू, किशोर देशमुख, योगेश ध्रुव

संबंधित पोस्ट

बालोद: NHM कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर AAP ने सरकार को चेतावनी दी, 25 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और मांगें पूरी करने की मांग

Chunesh Sahu

*लोरमी जनपद पंचायत में फर्जी राशन कार्ड बनवानेका चल रहा है अवैध धंधा बिना आधार कार्ड, प्रस्ताव, शादी किए बन जाता है राशन कार्ड *

rakeshbhaskar

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिया संदेश

hindmedianews

कड़ाके की ठंड का कहर बढ़ा, सांस फूलने और लो ऑक्सीजन वाले मरीजों की संख्या में इजाफा

Sakshi Bansod

कबीरधाम के कुंडा में दादी अम्मा, जिन, शैतान,जादू टोना और करंजस के अस्पताल

hindmedianews

पीएम श्री आवासीय एकलव्य विद्यालय ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान,12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, कॉमर्स का परिणाम शत-प्रतिशत

Sakshi Bansod