
खाद्य विभाग बना है फर्जी राशन कार्ड बनने का गढ़
हम शुरुआत कर रहे हैं मुंगेली जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर के साथ
जहाँ अविवाहित युवकों को… यानी जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई… उन्हें कागज़ों में विवाहित दिखा दिया गया।
सिर्फ इतना ही नहीं… फर्जी पत्नी और फर्जी बच्चों के नाम भी सरकारी दस्तावेज़ों में दर्ज कर दिए गए… और फिर जारी कर दिया गया फर्जी राशन कार्ड।
बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल पूर्व सरपंच संदीप भार्गव और उनके प्रतिनिधि सुजीत भार्गव के द्वारा कराया गया।
आइए देखते हैं यह पूरा मामला क्या है मामला है मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत
ग्राम पंचायत लालपुर थाना के आश्रित ग्राम मारुकापा का
यहाँ आरोप है कि गाँव के कुँवारे युवकों, जिनकी शादी अभी नहीं हुई, उनके लिए फर्जी विवाह और फर्जी परिवार का रिकॉर्ड तैयार किया गया।
और इन्हीं फर्जी परिवार के आधार पर राशन कार्ड जारी करवाकर सरकारी खाद्यान्न की हेराफेरी की गई।
ग्रामीणों के अनुसार—
पूर्व सरपंच संदीप भार्गव और उनके प्रतिनिधि सुजीत भार्गव ने यह पूरा खेल योजना बनाकर किया।
कथित तौर पर
➡️ फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए
➡️ फर्जी पत्नी का नाम दर्ज किया गया
➡️ फर्जी बच्चों के नाम भी जोड़ दिए गए
➡️ और राशन सामग्री भी इन कार्डों के नाम पर उठाई गई होने की आशंका है।”
कुँवारे को बना दिया पति !”
“फर्जी पत्नी-बच्चों के नाम पर राशन घोटाला
ग्रामीणों का कहना है कि
हम लोग जब जाँच करवाए तो पता चला कि जिन लड़कों की शादी ही नहीं हुई… उनके राशन कार्ड में पत्नी और बच्चे तक जुड़े हुए हैं। यह पूरी तरह से घोटाला है। इसकी जाँच होनी चाहिए
फिलहाल ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत संबंधित विभागों में की है और जाँच की मांग उठाई है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन कब कार्रवाई करता है और इस फर्जीवाड़े में **कौन-कौन ज़िम्मेदार निकलता है।
“तो क्या सरकारी व्यवस्था की निगरानी इतनी कमजोर है कि गाँव के कुँवारे युवक भी कागज़ों में पिता बन गए
यह सिर्फ लापरवाही है… या फिर सुनियोजित घोटाला
यह जाँच के बाद ही साफ होगा।
वहीं लोरमी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी लोरमी S.D.M.अजीत पुजारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच टीम बनाया जायेगा और उचित कार्यवाही किया जायेगा।
*फर्जी राशन कार्ड*
अंजनी / विकास कुमार
राशन कार्ड न,226475876231
अनामिका बारे/महेश कुमार बारे
राशन कार्ड न, 226473775898
अनीता टण्डन / एवन
राशन कार्ड न, 226479573331
अमृता बघेल / सूर्यकांत बघेल
राशन कार्ड न, 226479040050
अमीश भास्कर / महेश भास्कर
राशन कार्ड न, 226473704236
अर्चना बघेल / नीलेश कुमार बघेल
राशन कार्ड न, 226474398410
कीर्ति बघेल / मुकेश कुमार बघेल
राशन कार्ड न,226472567571
गायत्री बघेल / गंगा प्रसाद
राशन कार्ड न, 226474264702
राधिका भास्कर / महेन्द्र भास्कर
राशन कार्ड न, 226479437257
शिवानी डाहिरे/मोतीलाल डाहिरे
राशन कार्ड न, 226476977584
शोभिता बघेल / नीलकमल
राशन कार्ड न, 226471570891
संध्या जागडे/एवन
राशन कार्ड न,226471570891
सुनीता बघेल/मुकेश कुमार बघेल
राशन कार्ड न,226476554049
दुकान नं-402007078





