hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में शोध को बढ़ावा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका की विशेष पहल पर अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य शासन के वर्ष 2025-26 के बजट में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में श्रीमंत शंकर देव अनुसंधान पीठ की स्थापना के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आईटी आधारित एमआईयू प्रयोगशाला के लिए 1.71 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

इससे अनुसंधान को एक नई दिशा मिलेगी। इस संदर्भ में राज्यपाल ने कहा कि शोध एवं अध्ययन समाज के बौद्धिक विकास की नींव होते हैं। अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में ज्ञान-विज्ञान को बढ़ावा देने और स्थानीय ज्ञान परंपराओं के दस्तावेजीकरण के लिए श्रीमंत शंकर देव अनुसंधान पीठ की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अनुसंधान कार्यों को गति मिलेगी और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा। राज्य मे रिसर्च एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 3 करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया गया हैइसके अलावा, राज्यपाल के निर्देश पर सभी स्वशासी महाविद्यालयों में परीक्षा नियंत्रक के पद भी बजट में प्रस्तावित किए गए हैं। इससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि ये प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में सहायक होंगे.

संबंधित पोस्ट

*CSVTU EXAM..* *छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड़ में….* *छात्रों में खुशी की लहर…*

Chunesh Sahu

भारतीय खाद्य निगम में सुरक्षा कर्मियों को बिना पूर्व नोटिस किया कार्यमुक्त…पूर्व सैनिक सेवा परिषद में भारी आक्रोश- चोवेंद्र साहू

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने गुड़ उद्योगों के सर्वें के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

hindmedianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले को दी 218 करोड़ 37 लाख 98 हजार रूपए की सौगात

hindmedianews

*सरस्वती शिशु मंदिर बरबसपुर में जिलास्तरीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ*  शिक्षा और संस्कार का संगम है सरस्वती शिशू मंदिर…, चेमन देशमुख अध्यक्ष भाजपा,

Chunesh Sahu

अम्बेडकर जयंती, सर्व समाज की रही उल्लेखनीय सहभागिता

Sakshi Bansod