hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले को दी 218 करोड़ 37 लाख 98 हजार रूपए की सौगात

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिलेवासियों के लिए आज का दिन एतेहासिक और गौरव का दिन – विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर

कवर्धा, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रविवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कबीरधाम जिले में 218 करोड़ 37 लाख 98 हजार रूपए लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोकापर्ण कार्यो में 130 करोड़ 19 लाख 32 हजार रूपए के दो कार्य और भूमिपूजन कार्यो में 88 करोड़ 18 लाख 66 लाख रूपए के 8 कार्य शामिल है। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क, भवन निर्माण, पुल-पुलियों से संबंधित कार्य शामिल हैं। इस वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए। वहीं कवर्धा एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, कवर्धा विधायक के निज सहायक श्री कीर्तन शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, लोहारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुष वर्मा, श्री पीतांबर वर्मा, लोकनिर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता श्री वी.के. चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि कबीरधाम जिले के लिए आज का दिन बहुत गौरवशाली रहा है। इस दिन का इंतजार पूरे जिलेवासियों को थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कबीरधाम जिले को 218 करोड़ 37 लाख 98 हजार रूपए लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया इससे पूरा जिला अभिभूत है। उन्होंने कहा है कि 128 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया बजाग मार्ग का लगभग 35 किलोमीटर का नया सड़क निर्माण कराया गया है। यह मार्ग कबीरधाम जिलेवासियों की सबसे पुरानी और बहुप्रतिक्षित मांग रही है। सड़क निर्माण पूरा होने से छत्तीसगढ राज्य मध्यप्रदेश से होते हुए प्रयागराज का सीधा संपर्क जुड़ गया है। इससे छत्तीसगढ़ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से लोकनिर्माण विभाग के विभिन्न 10 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया। लोकापर्ण कार्यो में 130 करोड़ 19 लाख 32 हजार रूपए के दो कार्य और भूमिपूजन कार्यो में 88 करोड़ 18 लाख 66 लाख रूपए के 8 कार्य शामिल है। भूमिपूजन कार्यो में पंडरिया विधानसभा के ग्राम बिरनपुर से इंदौरी मार्ग में पुल पुलिया, ग्राम गौरमाटी से उरैहा मार्ग में पुल पुलिया, कवर्धा विधानसभा के ग्राम मोहगांव प्रतापपुर मुख्य जिला मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य, ग्राम केजेदाह से वन खैरा सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण, ग्राम जबमड़वा से बजई डबरी सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण, ग्राम चिल्फी, रेंगाखार, साल्हेवारा मुख्य मार्ग से गर्रा बोदा कन्हारी मार्ग पर पुल पुलिया, ग्राम चिल्फी, रेंगाखार साल्हेवारा मुख्य मार्ग से लावारोल मार्ग का उन्नयन कार्य और कवर्धा भोरमदेव मंदिर तक का उन्नयन कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

इसी तरह लोकार्पण कार्यो में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया बजाग मार्ग का उन्नयन कार्य और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लाइवलीहुड कालेज में 50 सीटर बालक छात्रावास एवं अधीक्षिका सह चौकीदार आवासगृह निर्माण कार्य शामिल है। कार्यक्रम के अंत में लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता वी.के. चौहान ने अभार व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

मंत्री अकबर के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिले दो दर्जन एमबीबीएस डॉक्टर

hindmedianews

डौंडीलोहारा के मैदान से उठा जनजागरण का शंखनाद क्रिकेट महासंग्राम बना युवा शक्ति, संगठन और सामाजिक चेतना का प्रतीक

Chunesh Sahu

अम्बेडकर जयंती, सर्व समाज की रही उल्लेखनीय सहभागिता

Sakshi Bansod

.

hindmedianews

लोकतंत्र में कमजोरियों का फायदा उठाकर गलत व्यक्ति न जीते ,उसे रोकना समाज का कर्तव्य – सर्वेश्वर दास जी

hindmedianews

अटल वयो अभ्युदय योजना से बुजुर्गों को मिला जीवन का नया उजाला

Sakshi Bansod