hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

मंत्री अकबर के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिले दो दर्जन एमबीबीएस डॉक्टर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थापना का आदेश जारी


Beuro ~Ajay Jangde
कवर्धा, 22 अप्रैल 2022।  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने नई-नई सौगाते दे रहे है। कैबिनेट मंत्री के अनुशंसा पर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों व अस्पतालों को बड़ी संख्या में एम.बी.बी.एस डॉक्टर उपलब्ध कराए गए है। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डॉक्टरों की पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से जिला चिकित्सालय कवर्धा को नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाओं से सु-सज्जित किया गया है। जिला चिकित्सालय कवर्धा की छवि पूर्व में मरीजों को रायपुर रेफर करने वाले अस्पताल के रूप में थी। डॉक्टरों व संपूर्ण मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने के साथ ही यहा नई-नई मशीने उपलब्ध कराई गई हैं। जिला चिकित्सालय परिसर में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय परिसर भी बनाया गया है ताकि 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। जिला मुख्यालय के साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने गांव-गांव में उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी ध्यान केन्द्रित किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ ही मातृ शिशु अस्पताल में 23 एम.बी.बी.एस डॉक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला कबीरधाम के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि एक बार में इतनी बड़ी संख्या में एम.बी.बी.एस. डॉक्टर पदस्थ कराने का आदेश हुआ। यह  श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से हुआ है। उन्होंने कबीरधाम जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों की पदस्थापना से गांव के निवासियों को ईलाज के लिए भटकना नहीं पडे़गा उन्हें अपने गांव की समीप ही बेहतर ईलाज उपलब्ध हो सकेगा।

पदस्थ किए गए डॉक्टरों के नाम एवं उनका पदस्थापना स्थल :-

डॉ. अदिती चन्द्रवंशी-प्राथ.स्वा. केन्द्र भिंभौरी,  डॉ. अनुश्री खरे-प्राथ.स्वा. केन्द्र रक्से, डॉ. आयुषी सिंह-प्राथ.स्वा. केन्द्र रणवीरपुर, डॉ. बिसेन सिन्हा-प्राथ.स्वा. केन्द्र तरेगांव, डॉ. चेष्टा साहू-प्राथ.स्वा. केन्द्र उड़ियाकला, डॉ. दिनेश कुमार-प्राथ.स्वा. केन्द्र रवेली, डॉ. गरिमा एस. मोघे-सामु.स्वा. केन्द्र झलमला, डॉ. माधुरी कृषनानी- प्राथ.स्वा. केन्द्र छिरपानी, डॉ. प्रियंका वर्मा-प्राथ.स्वा. केन्द्र बैजलपुर, डॉ. रितिका जेनिफर केरकेट्टा-प्राथ.स्वा. केन्द्र दलदली, डॉ. रोशनी पाण्डेय-प्राथ.स्वा. केन्द्र रूसे, डॉ. श्रेया द्विवेदी-सामु.स्वा. केन्द्र झलमला, डॉ. आरती डेररिया-प्राथ.स्वा. केन्द्र पोड़ी, डॉ. दीपाली हतवर-प्राथ.स्वा. केन्द्र मानिकचौरी, डॉ. गरिमा साहू-प्राथ.स्वा. केन्द्र बम्हनी, डॉ. पर्व तनंटिया-प्राथ.स्वा. केन्द्र दामापुर, डॉ. अंकिता मोहपात्रा-प्राथ.स्वा. केन्द्र पण्डरिया, डॉ. रिदम छपरिया-प्राथ.स्वा. केन्द्र मरका, डॉ. निहारिका अम्बस्ट-मातृ शिशु अस्पताल पण्डरिया, डॉ. रूपाली सिंह-मातृ शिशु अस्पताल पण्डरिया, डॉ. कोमल देवांगन-सामु.स्वा. केन्द्र कुकदूर, डॉ. कोसन रवनी-प्राथ.स्वा. केन्द्र मोहगांव, डॉ. टेकस केसरी-प्राथ.स्वा. केन्द्र रेंगाखार शामिल है।

संबंधित पोस्ट

एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से सरकारी चावल के भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

Sakshi Bansod

सड़कों के जाल से विकास का बिछेगा सुगम रास्ता-केबिनेट मंत्री अकबर

hindmedianews

नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में 140 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आदेश पत्र वितरित

Sakshi Bansod

मतगणना शुरू होने के घंटों बाद भी जानकारी ना देने से पत्रकारों ने किया हंगामा: सामने आई निर्वाचन आयोग की लापरवाही

Sakshi Bansod

*शासकीय उ.मा.वि.देवपुर के छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल*

Chunesh Sahu

राहुल गांधी ने सभा में लगाया घोषणाओं का अंबार भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को मिलेगा सालाना 10 हजार रूपए तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा सालाना 4000 रूपए बोनस

hindmedianews