hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार

एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से सरकारी चावल के भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पीडीएस चावल ज़ब्त,

चिरमिरी एमसीबी

गोदरीपारा स्थित एकता नगर मुख्य मार्ग पर एक निजी गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का चावल बरामद किया गया है।प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि एकता नगर स्थित एक निजी गोदाम में सरकारी राशन का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एक संयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम में खाद्य निरीक्षक और स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल थे।छापेमारी के दौरान गोदाम का ताला खुलवाकर जब तलाशी ली गई, तो वहां लगभग 15 क्विंटल पीडीएस चावल पाया गया। प्राथमिक जांच में यह चावल सरकारी राशन का होना प्रतीत हो रहा है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे चावल को ज़ब्त कर लिया है और गोदाम को सील कर दिया है।मौके पर मौजूद एसडीएम चिरमिरी ने मीडिया को बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक निजी गोदाम में पीडीएस चावल का अवैध संग्रहण किया गया है। टीम के साथ दबिश दी गई और करीब 15 क्विंटल चावल पाया गया। वर्तमान में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसे आगामी कार्रवाई के लिए कलेक्टर एमसीबी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।चिरमिरी क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नज़र है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि जहां भी इस तरह की अनियमितताएं या अवैध भंडारण की शिकायत मिलेगी, वहां कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस छापे के बाद से क्षेत्र के राशन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित पोस्ट

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से देशभर में हंगामा, हजारों यात्री फंसे रोस्टर सिस्टम में गड़बड़ी से बिगड़े हालात, कई एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन शुरू

Sakshi Bansod

hindmedianews

*शारीरिक और मानसिक दोनों तरीकों से स्वस्थ बनाये रखता है खेल -डीपेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

*सटोरियों की नहीं अब खैर…. मुख्यमंत्री का बड़ा बयान…..* *पर्याप्त सबूतों के बावजूद पुलिस प्रशासन हो रहा लकवाग्रस्त… कहीं….?.?.?.*

Chunesh Sahu

सरस्वती शिशु मंदिर में केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का सुचारू संचालन, केंद्र अध्यक्ष चुन्नीलाल नेताम का भव्य स्वागत

Chunesh Sahu

माताओं ने अपने बच्चो के दीर्घायु के लिए रखा हलषष्ठी व्रत,, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे रहा भारी उत्साह 

Chunesh Sahu