hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*सरस्वती शिशु मंदिर बरबसपुर में जिलास्तरीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ*  शिक्षा और संस्कार का संगम है सरस्वती शिशू मंदिर…, चेमन देशमुख अध्यक्ष भाजपा,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*सरस्वती शिशु मंदिर बरबसपुर में जिलास्तरीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ*

 

 शिक्षा और संस्कार का संगम है सरस्वती शिशू मंदिर…, चेमन देशमुख अध्यक्ष भाजपा,

 

 

बालोद :-* सरस्वती शिशु मंदिर बरबसपुर में जिला ग्राम भारती द्वारा आयोजित 10 दिवसीय जिला स्तरीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख थे। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की. विशिष्ट अतिथि भेनूराम साहू,आशाराम साहू, राजकुमार ठाकुर,कामिनी मंडावी, खोमिन ठाकुर सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला भाजपाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा और संस्कार का संगम है।विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर छात्रों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक दृष्टि से विकसित करती है ताकि ऐसे युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके, जो संस्कारवान एवं राष्ट्रहित से ओतप्रोत हो। शिक्षा में संस्कार का होना अति आवश्यक है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर गैर सरकारी संस्था है, इसे शासन के द्वारा किसी प्रकार से कोई अनुदान प्राप्त नहीं होता हैं। यहां छात्र-छात्राएं अपने माता पिता के भावी आशाओं के अनुरूप तैयार होते हैं। यहां के शिक्षा पद्वति का शिक्षा के जगत में एक विशिष्ट पहचान है। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पूरे देश में संचालित है, जो दूरस्थ अंचलों, नगर एवं ग्रामों में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। प्राथमिक से लेकर उच्चर माध्यमिक तक शिक्षण संस्था संचालित हो रही है। यहां के आचार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में बालोद जिला के पांच विकासखंडों के अनेक विद्यालयों के शिक्षार्थी सम्मलित हुए है। वहीं प्रशिक्षण के लिए मार्गदर्शक मंडल भी बना हुआ जिसका सतत मार्गदर्शन मिल रहा है। इस दौरान ग्राम भारती विद्या भारती संगठन के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

संबंधित पोस्ट

कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी — 359 करोड़ की बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी क्रांतिकारी बढ़त

Sakshi Bansod

संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों पर कबीरधाम पुलिस की पैनी नजर, पंडरिया थाना क्षेत्र में 17 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई

hindmedianews

शासकीय प्राथमिक शाला अंगारी बालोद में बच्चों को नेवता भोज का कार्यक्रम

Chunesh Sahu

पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार  पत्रकारों पर हमले के बाद कई संगठनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था

Chunesh Sahu

घोर लापरवाही कर्तव्य के प्रति उदासीनता प्रबंधक और ऑपरेटर निलंबित

Chunesh Sahu

* *नशे के विरूद्व बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।* * *अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते गांजा तस्कर गिरफ्तार ।*

Chunesh Sahu