hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर  जनमेज महोबे ने कुंडा तहसील के ग्राम मोहगांव के राजस्व शिविर का निरीक्षण किया, किसानों को ऋण पुस्तिका वितरण किया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

राजस्व पखवाड़ा के पहले दिन किसानों और ग्रामीणों से 479 आवेदन मिले 309 आवेदनों का हुआ निराकरण


कवर्धा,  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप पूरे प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में 6 जुलाई से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कबीरधाम जिले में अभियान के पहले दिन 6 जुलाई शनिवार को 8 ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 32 ग्राम पंचायतों के किसान, ग्रामीणजन शामिल हुए।

कलेक्टर श्री जनमेज महोबे ने पंडरिया अनुविभाग के कुंडा तहसील अंर्तगत ग्राम मोहगांव में आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों और किसानों ने मिले आवेदनों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर की उपस्थिति में किसानो की मांग पर किसानों को नए ऋण पुस्तिका भी जारी किया गया। कलेक्टर श्री महोबे ने किसानों को शिविर में ऋण पुस्तिका का भी वितरण किया।

प्रदेश व्यापी राजस्व पखवाड़ा के अंर्तगत कबीरधाम जिले के ग्राम खड़ौदा खुर्द, कोठार,बड़ौदा कला, मोहगांव, महिडबरा,झिंगरा डोंगरी, ग्राम दलदली, और रेंगाखार में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में किसानों और ग्रामीणों ने राजस्व संबंधित 479 आवेदन मिले, शिविर में 309 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री महोबे ने शेष 170 आवेदन को निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू ने भी राजस्व शिविरों का निरीक्षण किया। साथ ही कवर्धा एसडीएम श्री अनुपम टोप्पो, पंडरिया एसडीएम श्री सन्दीप ठाकुर, बोड़ला एसडीएम श्रीमती गीता रायस्त और सहसपुर लोहारा एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक अपने अनुविभाग अन्तर्गत आयोजित राजस्व शिविरों का निरीक्षण किया और निराकरण की कार्यवाही से कलेक्टर को अवगत कराया।

कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण के लिए राज्य शासन द्वारा समय सीमा निर्धारित की गई है, उस समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ शेष आवेदनों को निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए है। निराकरण नियामानुसार होनी चाहिए। कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले राजस्व शिविरों का अवलोकन निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि राज्य शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार 6 जुलाई से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतर्गत तहसील मुख्यालय सहित पटवारी हल्के एवं 90 ग्राम पंचायत मुख्यालयों का चयन राजस्व शिविर के आयोजन के लिए किया गया है। इस राजस्व पखवाड़ा में राजस्व संबंधित समस्याओं का आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निराकरण यथा विवादित नामांतरण, बंटवारा, विवादित नामातंरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका प्रदान करना, नक्शा, अद्यतन, बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर करना, आधार नंबर एकत्र करना, मोबाईल नम्बर एकत्र करना, अभिलेख शुद्धता, त्रृटि सुधार के आवेदन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य, कोटवारी भूमि के विक्रय की जानकारी, सहित समस्त राजस्व संबंधी प्रकरणों का आवेदन प्राप्त करना एवं निराकरण किया जाएगा।

तहसीलवार राजस्व पखवाड़ा की जानकारी

कवर्धा तहसील

कवर्धा तहसील अंतर्गत 06 जुलाई से 16 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। 07 को रवेली, 08 को जेवड़नखुर्द, 10 को नेवारी, 11 को अमलीडीह, 12 को तहसील कार्यालय कवर्धा, 13 को ग्राम छिरहा, 14 को ग्राम भागूटोला, 15 को ग्राम धमकी और 16 जुलाई को ग्राम बम्हनी में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

पिपरिया तहसील

पिपरिया तहसील अंतर्गत 06 जुलाई से 19 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। 07 को बिरकोना, 08 को तहसील कार्यालय पिपरिया, 09 को गांगपुर, 10 को मक्के, 11 को खैरझिटी, 12 को धनौरा, 13 को मरका, 14 को धौराबंद, 15 को चचेड़ी, 16 को सोनपुरी, 18 जुलाई को इंदौरी और 19 जुलाई को ग्राम दशरंगपुर में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

सहसपुर लोहारा तहसील

सहसपुर लोहारा तहसील अंतर्गत 06 जुलाई से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। 07 को उड़ियाकला, 08 को तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा, 09 को पवनतरा, 10 को भिंभौरी, 11 को सिल्हाटी, 12 को मोहगांव, 13 को सिघंनगढ़, 14 को रणवीरपुर, 15 को नवघटा, 16 को बाजार चारभांटा, 18 को दानी घटोली, 19 को धरमगढ़ और 20 जुलाई को ग्राम गौरमाटी में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

कुण्डा तहसील

कुण्डा तहसील अंतर्गत 06 जुलाई से 18 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। 07 को सोढ़ा, 08 को भगतपुर, 09 को जंगलपुर, 10 को बोड़तराखुर्द, 11 को महली, 12 को तहसील कार्यालय कुण्डा, 13 को गिरधारी कांपा़, 14 को डोंगरियाखुर्द, 15 को दामापुर, 16 को सैंहामालगी और 18 जुलाई को ग्राम पटुआ में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

कुकदूर तहसील

कुकदूर तहसील अंतर्गत 06 जुलाई से 10 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। 07 को नेउर, 08 को पोलमी, 09 को तहसील कार्यालय कुकदूर, 10 जुलाई को ग्राम देवसरा में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

पंडरिया तहसील

पंडरिया तहसील अंतर्गत 06 जुलाई से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। , 07 को कामठी, 08 को कोदवागोडान, 09 को छीरपानी, 10 को उदका, 11 को कांपादाह, 12 को बाघामुड़ा, 13 को कोडापुरी, 14 को रमतला, 15 को डोमसरा, 16 को तहसील कार्यालय पंडरिया, 18 को पाढ़ी, 19 को मैनपुरा और 20 जुलाई को ग्राम नगर पंचायत पाण्डातराई में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।
बोड़ला तहसील
बोड़ला तहसील अंतर्गत 06 जुलाई से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन होगा। 07 को तरेगांव जंगल, 08 को बैजलपुर, 09 को खड़ौदाखुर्द, 10 को कबराटोला, 11 को सारंगपुर कला, 12 को पोड़ी, 13 को नेउरगांव कला़, 14 को तहसील कार्यालय बोड़ला, 15 को राम्हेपुर, 16 को राजानवांगांव, 18 को खैरबनाकला, 19 को चिल्फी और 20 जुलाई को ग्राम बहनाखोदरा में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।
रेंगाखारकला तहसील
रेंगाखारकला तहसील अंतर्गत 06 जुलाई से 13 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। 07 को बम्हनी, 08 को झलमला, 09 को धानीखुंटा, 10 को रेंगाखार कला, 11 को उसरवाही, 12 को डांगरिया और 13 जुलाई को ग्राम मिनमिनिया जंगल में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।
समाचार क्रमांक/ फोटो/

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

शिक्षा विभाग परिसर के खिड़कियों के पास आपत्ति जनक तस्वीरें आई सामने.. ज़िम्मेदार ने झाड़ा पल्ला….

Chunesh Sahu

COVID 19: Fashion icon Donatella Versace donates 200,000 Euros to Italy hospital fighting coronavirus

Admin

व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोबाइल के छात्रो ने किया किरण ऑटो का शैक्षणिक भ्रमण

Chunesh Sahu

*भूपेश बघेल के तीखे तेवर* *अवैध रेत उत्खनन पर अब जिले के अधिकारियों पर कार्यवाही….* *अवैध खनन रोकना कलेक्टर एसपी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी..* रायपुर 28 जनवरी 2022 | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत

Chunesh Sahu

*शासकीय उ.मा.वि.देवपुर के छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल*

Chunesh Sahu