hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*माइक्रो आर्टिस्ट भानुप्रताप ने छत्तीसगढ महतारी की उकेरी तस्वीर…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

यूँ तो दुनिया में कई कलाकार हैं और अपने कलाकारी से लोगों को अचरज में डाल देते हैं। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में भी ऐसी ही एक कलाकार हैं जिसे छत्तीसगढ़ के पहले माइक्रो आर्टिस्ट के रूप में पहचान मिली है। सिहावा अंचल के इस युवा का नाम भानुप्रताप कुंजाम है जो अपने अलग ही कला के नाम से पहचाने जाते हैं।
माइक्रो आर्टिस्ट भानुप्रताप कुंजाम ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चॉक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उकेरी है। कुंजाम चॉक पर ही नहीं पेंसिल की नोक पर भी महीन कलाकारी करने में माहिर हैं।

ज्ञात हो कि भानुप्रताप इससे पहले भी कई महापुरुषों, मसहूर हस्ती और समसामयिक विषयों पर निरन्तर कलाकृतियाँ उकेर कर लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन चुके हैं। उनके नाम दुनिया की सबसे छोटी शिवलिंग बनाने का रिकॉर्ड भी है जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। जिसे छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री. भूपेश बघेल ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया था। इसके अलावा चाक पर छत्तीसगढ़ की भौगोलिक नक्शा, प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदीजी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी, पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके जी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी, अमिताभ बच्चन जी, गाँधी जी, शास्त्री जी, दशरथ मांझी जैसे कई नामचीन चेहरों के प्रतिमा उकेरी है साथ ही पेंसिल की नोक पर दुनिया की सबसे छोटी रामचंद्र जी, बुढ़ादेव , गणेश जी की प्रतिमा उकेर कर लोगों के बीच अलग ही पहचान बनायी है।
माइक्रो आर्टिस्ट के रूप में भानुप्रताप की पहचान तो है ही साथ में धमतरी जिला के सबसे युवा लेखकों में अपनी पहचान बना रहे हैं और हाल ही में अपनी पहली किताब (उपन्यास) लिखकर लोगों के बीच काफी चर्चित भी हुए।

संबंधित पोस्ट

जनसेवा ही भावना केंद्र के उद्घाटन पर बोली पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जनसेवा ही मेरे जीवन का प्रथम उद्देश है

hindmedianews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘छावा’ हिंदी फिल्म को किया टैक्स फ्री घोषित

Sakshi Bansod

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता दिवस मनाया गया ● मरीजों को जागरूक करने का अनूठा प्रयास ● 23 सितंबर तक होंगे विभिन्न जागरूकता अभियान

Chunesh Sahu

दो डीजल चोर गिरफ्तार~डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस की गिरी गाज।

hindmedianews

ओडारसकरी में न्यू स्टार क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Chunesh Sahu

     *चोवेंद्र साहू आम आदमी पार्टी संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी घोषित*

Chunesh Sahu