hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

ओडारसकरी में न्यू स्टार क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

ओडारसकरी में न्यू स्टार क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

धमतरी, 30 दिसंबर। ग्राम ओडारसकरी में न्यू स्टार क्लब एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र से जसवंत सिन्हा, गुण्डरदेही विधानसभा से छाया विधायक एवं आम आदमी पार्टी के समाजसेवी, सरपंच अनिल सोनी, ग्राम अध्यक्ष चेमन सिन्हा, उपसरपंच कुशाल ठाकुर तथा धनेश देशमुख, वी.एस. मरकाम, खेमराज सिन्हा, लोमेश ठाकुर सहित सम्मत पंचगण उपस्थित हुए।

प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया। मैचों के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह की सराहना की और भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करते हैं।

ग्रामवासियों एवं क्लब सदस्यों ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताई। इस तरह के कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और गांव में सकारात्मक माहौल बनता है।

संबंधित पोस्ट

*कोविड टीकाकरण राशि को लेकर स्वास्थ्य संयोजकों का बीएमओ से भेंट…* *टीकाकरण बहिष्कार की चेतावनी…*

Chunesh Sahu

तांत्रिक बताकर शारीरिक शोषण और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में शराब दुकानों के संचालन, पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं पंडरिया विधानसभा में नवीन शासकीय विद्यालयों की स्थापना एवं उन्नयन के संबंध में विधानसभा में पूछा प्रश्न

hindmedianews

पहला चरण रेत खदान नीलामी में बड़ा विवाद, खनिज विभाग ने लेबड़ा रेत घाट का टेंडर किया निरस्त

Sakshi Bansod

पत्रकारों से पक्षपात और भाजपा की अंदरुनी कलह डुबाएगी 2023 की नाव 

hindmedianews

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एवं सट्टा खिलाने वालो के खिलाफ़ गुरूर पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी है ….

Chunesh Sahu