hindmedianews
Breaking News
Raipurअन्यब्रेकिंग न्यूज़

*छत्तीसगढ़ की प्रमुख नृत्य एवं लोक कला, संस्कृति पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी* *फोटो प्रदर्शनी 02 जनवरी से 04 जनवरी 2026 तक*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

चुनेश साहू,9111988965

रायपुर, 30 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों और विविध लोक कलाओं को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने के उद्देश्य से क्लाउड एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ के सहयोग से एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी राज्य की जनजातीय, ग्रामीण और लोक परंपराओं की जीवंत, कलात्मक और प्रामाणिक झलक प्रस्तुत करेगी, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त रूप से दर्शाती है।

 

यह फोटो प्रदर्शनी 02 जनवरी से 04 जनवरी 2026 तक कला वीथिका, महंत घासीदास परिसर, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें।

 

फोटो प्रदर्शनी छायाचित्रों के माध्यम से न केवल दृश्य सौंदर्य प्रस्तुत करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी देगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना, लोक कलाकारों और शिल्पकारों के योगदान को रेखांकित करना तथा लोक कला के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

 

यह आयोजन कला प्रेमियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, संस्कृति अध्येताओं और आम नागरिकों के लिए भी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जानने, समझने और अनुभव करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। इस फोटो प्रदर्शनी में दीपेन्द्र दीवान, अखिलेश, हर्षा, धनेश्वर और सूर्या दीवान की फोटोग्राफी प्रदर्शनी में देखने को मिलेगा l

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ पर किया ध्यानाकर्षण, पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण, पालिका एवं पंचायतों में कर्मचारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में भी पूछा प्रश्न

hindmedianews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि की जीवंत मिसाल है : भावना बोहरा

hindmedianews

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 60 पदों की मिली स्वीकृति

hindmedianews

धीवर समाज जिला बालोद परगना के जितेन्द्र ओझा अध्यक्ष, जवाहर कोसरिया सचिव एवं ईश्वर सारवा कोषाध्यक्ष चुने गए

Chunesh Sahu

*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर एक दिन में जिले के सभी थानों में कुल-120 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों में बाउंड ओवर की कार्यवाही एवं सट्टा- के विरुद्ध 10 मामले एवं जुआ के 03 मामले,अवैध शराब के 01 मामले में हुआ कार्यवाही*

Chunesh Sahu

*गुण्डरदेही में संपन्न हुआ ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’, वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन* “दो दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की बारीकियां, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ से हुआ समापन

Chunesh Sahu