hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद : उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरणभी किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिषद बालोद के परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में बालोद शहर के मूलभूत विकास हेतु 04 करोड रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बालोद में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण करने की घोषणा की। श्री साव ने डिवाइडर निर्माण के कार्य को दिसंबर माह तक प्रारंभ करने का आश्वासनभी दिया। समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बालोद शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू एवं प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, नगर पंचायत गुंडरदेही श्री प्रमोद जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, श्री अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाज प्रमुखों के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर सहित नगर पालिका परिषद बालोद के सभी पार्ष एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128
73898 67471

संबंधित पोस्ट

कोरोना वैक्सीनः उत्पादन शुरू, आप तक कब पहुंचेगी वैक्सीन, पढ़ें पूरी खबर

Admin

श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा, स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा जाएंगे छत्तीसगढ़ के अग्रवाल

Chunesh Sahu

छेड़छाड़ के आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे नाबालिक लड़की को करता था परेशान 

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में सड़क पर खेती का अनोखा विरोध -*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023अंतिम तिथि,08 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

hindmedianews