hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी, रागी खरीदी का मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें कुरूद में कृष्ण कुंज विकसित करने कल तक मलबा हटाने के कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिए निर्देश समय सीमा की बैठक में

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी, रागी खरीदी का मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें
 
कुरूद में कृष्ण कुंज विकसित करने कल तक मलबा हटाने के कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिए निर्देश
 
समय सीमा की बैठक में

धमतरी, 04 अक्टूबर 2022/ राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ज़िले के 27 लघु वनोपज सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य में किसानों से कोदो कुटकी और रागी की खरीदी पिछले साल के खरीफ से शुरू की गई है। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने इसके मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभान्वित करने के लिए मैदानी स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश वन और कृषि विभाग के अमले को दिए हैं। सुबह 11 बजे से आहूत समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जोर दिया कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कोदो, कुटकी, रागी लगाने वाले ज़िले के सभी किसान इस योजना का लाभ उठाएं, इसके लिए जरूरी है कि उनको कोदो, कुटकी, रागी खरीदी की तिथि और समितियों की जानकारी रहे।
             आज की बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना योजना के तहत नियमित रूप से गोबर खरीदी हर गौठानों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हर ब्लॉक में चिन्हांकित दो-दो गौठानों में स्थापित किए जाने वाले ग्रामीण औद्योगिक पार्क की प्रगति की समीक्षा करते हुए उसमें गति लाने के निर्देश दिए। कृष्ण कुंज योजना के तहत कुरूद शहर में विकसित किए जाने वाले कृष्ण कुंज की समीक्षा कलेक्टर ने की। उन्होंने इसके लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी कुरूद को सख्त निर्देश दिए कि चिन्हांकित स्थल से मलबा कल तक हर हाल में हटा लिया जाए, जिससे वन विभाग वहां आवश्यक तैयारी कर जल्द से जल्द पौध रोपण कर सके।
                   जिले के हाट-बाजार में लगाए जाने वाले मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सुनिश्चित करने कहा कि आगे बनाए जाने वाले रूट चार्ट में इस बात का ध्यान रखा जाए, कि क्लिनिक लगाने के वक्त ऐसे हाट-बाजार ना छूटे, जहां आस-पास स्वास्थ्य केंद्र ना हो। चाहे तो यहां चिरायु टीम को भी भेजकर स्वास्थ्य जांच की जा सकती है। अतः उक्त तिथि में उस गांव के आस-पास के स्कूल, आंगनबाड़ी में चिरायु टीम जाए और साथ ही वहां के हाट-बाजार में भी स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत अप्रैल 2022 से सितम्बर तक 17 हजार 295 मरीजों को लाभान्वित किया गया और 345 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं में रिफर किय गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित ज़िला स्तरीय अधिकारी और स्वान के वीसी से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
                                                

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

सीआरपीएफ को बड़ी सफलता, सोनाबेड़ा अभ्यारण्य में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sakshi Bansod

विधायक भावना बोहरा ने आगरपानी में किया 96 लाख 96 हजार के कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

hindmedianews

भिलाई में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है।

Sakshi Bansod

देवरी ब्लॉक के ग्राम कुआंगांव में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

हमें सत्ता सुख के लिए न तो राष्ट्र दिखाई पड़ रहा है – विजय तमोली

hindmedianews

*आनलाइन सट्टा करोबार में कई बड़े व्यापारी समेत दिग्गज नेता शामिल…..* *शिकायत वापस लेने युवक के ऊपर जानलेवा हमला.. …*

Chunesh Sahu