hindmedianews
Breaking News
अन्यदेश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीशिक्षा

हमें सत्ता सुख के लिए न तो राष्ट्र दिखाई पड़ रहा है – विजय तमोली

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

भारत  / न्यूज डेस्क : शायद हमारे देश के नेताओं को हिंदू मुस्लिम उन्माद की राजनीति मे सत्ता सुख भोगने के अलावा और कुछ दिखाई नहीं दे रहा किंतु यदि ऐसे ही कुछ दिनों तक और चलता रहा तो निश्चित रूप से जो हमें व्यापारिक अवसरवादी राजनीति में दिखाई नहीं दे रहा है होगा वही जिसके परिणाम राष्ट्र के लिए बड़े भयंकर विस्फोटक होगें जिसे लेकर हम सब जानते हैं चाहे पढ़े लिखे हो चाहे अनपढ़ हमें मालूम है की ये राष्ट्रभक्ति नहीं हिंदू मुस्लिम उन्माद के तहत केवल राष्ट्र में अशांति के माहौल को बढ़ावा देने वाला है और जिससे देश में गृह युद्ध के आसार मजबूत होते जा रहे हैं।
किंतु हम उनको बढ़ावा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे क्योंकि इसी उन्माद से तो हमें सत्ता का सिंहासन हासिल होता है हासिल होता रहेगा।


उनुमाद को देने वाली ऐसी राजनीतिक सोच अभी और हवा देंगे क्योंकि देश के व्यापारिक अवसरवाद की राजनीति ने राजनीति की नैतिकता यह सोच को उस मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है जहां से हमें सत्ता सुख के लिए न तो राष्ट्र दिखाई पड़ रहा है और ना जनमानस की सुख समृद्धि के अवसर दिखाई पड़ रहे है दिखाई पड़ रहा है तो केवल राजगद्दी दिखाई दे रही है जनमानस में सुख शांति रहे या अशांति हमें तो केवल सत्ता चाहिए,
देश में इतनी बड़ी आबादी मुसलमानों की है जितनी आबादी संपूर्ण पाकिस्तान की नहीं है किंतु अब हम उनके साथ वह करेंगे जो कभी नहीं हुआ अगर उनके मस्जिदों में नमाज के लिए लाउडस्पीकर लगेंगे तो हम मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे वह भी तीव्र ध्वनि के साथ आस्था में नहीं राजनीतिक सत्ता पाने के उन्माद में,
दुर्भाग्य है कि हम जनमानस के लोग सक्षम होते हुए भी ऐसे मुट्ठी भर लोगों को सजा नहीं दे पाएंगे क्योंकि हमारी मानसिकता को तो ऐसे विकृत कर दिया है इन देश के कथित राजनेताओं ने जिसके चलते हम टुकड़ों की रोटी की योजनाओं के लिए मोहताज बन गए और जिन्होंने सत्ता के लिए ऐसे उन्माद की स्थिति पैदा की है वह चाहे वह चाहे देश की कोई भी राजनीतिक पार्टी क्यों ना हो ना तो हम उन्हें दोषी मानते हैं और ना हम उन्हें दोषी बना पाएंगे क्योंकि हमारे शरीर के बूंद बूंद की रक्तो में इन्होंने योजनाओं के भिखारी पनकी एक सोच की प्रवृत्ति पैदा कर दी है,
हम उसके गुलाम हो गए जिसके चलते हम अपने सामाजिक और राष्ट्र उत्थान की सोच को पूरी तरह से भूल गए हैं मेरे बचपन में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर की प्रथा नहीं थी मैं छोटा था मेरे यहां पान का कारोबार होता था पान का एक बड़ा कारोबारी का आढ़तियांअयोध्या में था हम हर हफ्ते अयोध्या अपने व्यापार के लिए पान खरीदने जाते थे संयोग ही था की उसकी दुकान भी हनुमानगढ़ी मंदिर में स्थित थी सुबह 4:00 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर से लाउडस्पीकर से तुलसीकृत रामायण की ध्वनि सुनाई देने लगती थी जिसकी धुन में समरसता की सुगंध आती थी मन प्रफुल्लित हो उठता था बड़ी आत्मिक शांति मिलती थी आत्मिक शांति के स्वस्थ्य मन में सात्विकस्वच्छ विचार की धारा बहने लगती थी।
मन में विचार उठने लगते थी क्या ऐसी व्यवस्था हमारे नगर के धार्मिक मंदिरों में नहीं हो पाएगी किंतु क्या मालूम था कि जब ऐसी व्यवस्था होने लगेगी तो ये देश के कथित राजनेता इसे हिंदू मुस्लिम के आग में झोंकने का काम करेंगें और यही हिंदू मुस्लिम के धार्मिक स्थानों के लाउडस्पीकर आपसी संबंधों का बिगड़ने का काम करने लगेंगे धर्म की आड़ में कथित राजनीत होने लगेगी और जिसके परिणाम में स्थानीय चुनाव के सत्ता में आने के लिए हिंदुस्तान के सामाजिक विकास के लिए आर्थिक विकास के लिए कथित राजनेता चिल्ला चिल्ला कर कहगें हैं यदि मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजेंगे तो हम मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे बात करेंगे यही होगा विकास का मुद्दा। 
धर्म केक्षउन्माद के ऐसे मुद्दे तो मेरे विचार से भारत की संप्रभुता को खंडित करेगा देश के कथित राजनेताओं को तो सत्ता सुख चाहिए राष्ट्र की संपत्ति की लूट चाहिए समाज के जनमानस को शिक्षा नहीं योजनाओं की भीख चाहिए देश के जनमानस को भीख की योजनाएं देकर गुलामी  चाहिए यह सब देखते हुए देश का भविष्य तो अच्छा नहीं लगता है।  मोदी को लगता होगा योगी को लगता होगा कथित भ्रष्ट राजनेताओं को लगता होगा देश लूटने वाले राजनेताओं को लगता होगा लेकिन मेरी अंतरात्मा चिल्लाकर कह रही है भले ही हमारे जैसे लोगों की संख्या कम हो लेकिन जो राष्ट्र के प्रति समाज के प्रति अच्छी सोच रखने वाले लोग हैं उनकी आत्मा ऐसी व्यवस्था पर जरूर रुदन महसूस करती होगी बार-बार चिल्लाती होगी भारत माता के भविष्य का क्या परिणाम होगा जो भी परिणाम होगा बड़ा ही राष्ट्र के लिए समाज के लिए दुषश्रापित परिणाम होगा।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

hindmedianews

राष्ट्रीय विचारधारा और नागरिक कर्तव्यों से ही भारत बनेगा महान-स्वप्निल कुलकर्णी

Sakshi Bansod

एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें रीजनल 3 आर व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी के लिए भारत तैयार

Sakshi Bansod

11 साल बाद रिहा संत रामपाल जी महाराज, बाहर आते ही मुस्कुराए

Sakshi Bansod

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा मिले वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी से, दी शुभकामनाएं विश्व विजेता भारतीय

Sakshi Bansod

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों में उत्साह का माहौल*

Chunesh Sahu