hindmedianews
Breaking News
अन्य

खरीफ में लगने वाले कीट व्यधि के सतत् निरीक्षण और प्रबंधन के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया गया दल गठित उप संचालक कृषि द्वारा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
  • खरीफ में लगने वाले कीट व्यधि के सतत् निरीक्षण और प्रबंधन के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया गया दल गठित

उप संचालक कृषि द्वारा

 

धमतरी, 04 अक्टूबर 2022/ जिले में खरीफ वर्ष 2022 में बुआई किए गए फसलों में विभिन्न प्रकार के कीट व्याधि की संभावनाएं बनी हुई हैं। विशेषकर धान फसल में मकड़ी (पिनेकल माइट), तना छेदक, माहो, कटुवा, भूरा धब्बा, ब्लाईट और ब्लास्ट तथा मक्का फसल में फॉल आर्मी वॉर्म कीट की संभावना बनी रहती है। इसी तरह दलहन, तिलहन फसलों में भी कीट व्याधि की संभावनाएं रहती हैं। इसके मद्देनजर उप संचालक, कृषि श्री मोनेश साहू ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में कीट व्याधि का प्रकोप दिखे, तो नजदीकी कृषि अधिकारी अथवा फोन नंबर 07722-232458 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

               खरीफ में लगने वाले विभिन्न तरह के कीट व्याधि के सतत् निरीक्षण और प्रबंधन के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर दल भी गठित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला स्तर पर गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी कृषि, श्री मनोज सागर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनका मोबाईल नंबर 84620-60007 है। सदस्य के तौर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी.डी.बरिहा, मोबाईल नंबर 94242-10268 और श्री एस.के.साहू, मोबाईल नंबर 75094-20561 है। इसी तरह विकासखण्ड स्तर पर दल में संबंधित वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें धमतरी में श्री सी.आर.साहू मो.नंबर 99773-35411, कुरूद में श्री एम.आर.डहरे मो.नंबर 97533-75858, नगरी में श्री एच.आर.ध्रुव मो. नंबर 94060-22354 और मगरलोड में श्री के.एस.नरेटी मो.नंबर 97530-21821 शामिल है।

संबंधित पोस्ट

ग्राम पंचायत सतमरा में, जन जागरूकता स्वच्छता अभियान चलाया गया ,  पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सफाई,,

Chunesh Sahu

महिला कांग्रेस ने किया एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी का आत्मीय स्वागत

Chunesh Sahu

10 सितंबर ओबीसी दिवस में उमड़ा जन सैलाब त्यागमूर्ति चंदापुरी की मूर्ति का अनावरण करते हुए जातिगत जनगणना सहित सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया :- चंदापुरी समान हिस्सेदारी और ओबीसी सुरक्षा कानून लेकर ही दम लेंगे: अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

Chunesh Sahu

*गुण्डरदेही व्यापारी संघ ने उठाया गौ-सेवा का बीड़ा; सड़कों पर घूमने वाली गायों को अब मिलेगा सुरक्षित ठिकाना और भोजन*

Chunesh Sahu

कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा दर्शन यात्रा रायपुर युवा मंच के तत्वाधान में भव्य बाइक रैली का हुआ आयोजन ।

Chunesh Sahu

वन मंत्री श्री अकबर ने पौधा रोपण कार्य को गति तथा पूर्ण करने दिए निर्देश ।

hindmedianews