hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*गुण्डरदेही व्यापारी संघ ने उठाया गौ-सेवा का बीड़ा; सड़कों पर घूमने वाली गायों को अब मिलेगा सुरक्षित ठिकाना और भोजन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*गुण्डरदेही व्यापारी संघ ने उठाया गौ-सेवा का बीड़ा; सड़कों पर घूमने वाली गायों को अब मिलेगा सुरक्षित ठिकाना और भोजन*

 

अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर आज बघमरा स्थित गौठान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को यादगार बनाते हुए गुण्डरदेही व्यापारी संघ ने सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गायों की देखभाल और उनके संरक्षण का बीड़ा उठाया है।

इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन की मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर पार्षद हरीश निषाद, पार्षद शैल महोबिया सहित व्यापारी संघ के प्रमुख सदस्य सुरेश सोनी, मनीष चौरड़िया, सुशील जैन, अमित जैन, चांडक जी, भागचंद जैन, छगन सोनकर, सोहन सिंहा, पिंटू नाहटा, कमल तातेड, महाराज जी, दिनेश टावरी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने व्यापारी संघ के इस कदम की सराहना करते हुए कहा, “यह बहुत ही सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। इससे हमारी गौ-माता सुरक्षित होगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। नगर पंचायत की ओर से हमारा पूरा सहयोग रहेगा और व्यक्तिगत रूप से भी जो बन पड़ेगा, हम इस पुनीत कार्य में सहयोग करेंगे।” साथ ही उपस्थित पार्षदों ने भी इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

व्यापारी संघ द्वारा अब बघमरा गौठान में गायों के लिए चारे और स्वच्छ पानी की निरंतर व्यवस्था की जाएगी, ताकि गौधन सुरक्षित और स्वस्थ रहे।

संबंधित पोस्ट

ऊर्जा संरक्षण की दिशा  में कबीरधाम पुलिस की अनूठी पहल साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sakshi Bansod

प्रेस क्लब पंडरिया में सर्व सम्मति से किया गया कार्यकारिणी का गठन

hindmedianews

पंचायत चुनाव का आज अंतिम चरण, अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, यहां जनपद प्रत्याशी पर हमला

Sakshi Bansod

सनराइज पब्लिक स्कूल में हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम का आयोजन

hindmedianews

तालाब में नहाने गए चार स्कूली छात्र डूबे, दो को रेस्क्यू किया गया; एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

Sakshi Bansod

सरपंच संघ जनपद पंचायत गुण्डरदेही ने बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सौपे ज्ञापन 

Chunesh Sahu