
सरपंच संघ जनपद पंचायत गुण्डरदेही ने बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सौपे ज्ञापन
गुण्डरदेही जनपद पंचायत सरपंच संघ अध्यक्ष लेख राम साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय बस स्टैंड में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा को रैली के रूप में कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री के नाम 117 पंचायत के सरपंच, पंच,भ्रत्य जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य पूर्व जनपद अध्यक्ष सहित तमाम जनप्रतिनिधि के साथ अनुविभागीय अधिकारी मैडम को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे प्रमुख मांगे ग्राम पंचायतों में 15वें वित की राशि अति शीघ्र प्रदान करें, डी एम एफ की राशि गुण्डरदेही ब्लॉक के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में दिया जावे, सरपंच पंच का मानदेय सम्मानजनक हो, ग्राम पंचायत में ली जाने वाली संपत्ति कर अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही, कलेक्टर द्वारा आदेशित पत्र द्वारा बुनियादी करवा कर संपत्ति कर ली जावे, जनपद क्षेत्र अंतर्गत गांव में जल जीवन मिशन अति शीघ्र पूर्ण कराये जावे , ग्राम सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री पेंशन योजना अंतर्गत 60 वर्षों के सभी बुजुर्गों को पेंशन की पात्रता, मिले साथ ही सभी विकलांग लोगों को भी पेंशन का लाभ मिल सके, ग्राम पंचायत के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर एवं भृत्य को नियमित कारण किया जावे, मनरेगा अंतर्गत निर्माण कार्यों की राशि का भुगतान अति शीघ्र किया जावे। सरपंच संघ के पदाधिकारी ने कहा कोरोना काल के समय भी सभी का भुगतान समय पर होता था आज स्थिति पंचायतों में बैठने की स्थिति में नहीं, नल जल योजना के तहत टूटी पाइपलाइन को सुधारने तक का कोई फंड नहीं जिसे सभी सरपंचों पंचों में कॉफी नाराजगी देखने को मिली भारी संख्या में महिलाएं सरपंच के साथ पुरुष सरपंच भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे समर्थन देने वालों को सरपंच संघ ने हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया अंत में सफल आयोजन के लिए सरपंच संघ अध्यक्ष लेख राम साहू ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया


हिन्द मिडिया /CGTV गुंडरदेही से रिपोर्टर याद राम साहू मो, 9009338660





