hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

आखिर सड़क पर उतर ही गए बीजे भांठा स्कूल के बच्चे और पालक

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

आखिर सड़क पर उतर ही गए बीजे भांठा स्कूल के बच्चे और पालक

 

,,शिक्षिका उषा बोरकर का निलंबन आदेश संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय से जारी होने के बाद भी डीईओ नहीं कर रहा करवाई

,,, शिक्षिका उषा बोरकर को हटाने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं ग्रामीण 

 

शासकीय प्राथमिक शाला बीजेभांठा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका उषा बोरकर को हटाने की मांग को लेकर आखिरकार बच्चे, पालक और ग्रामीण सड़क पर उतर ही गए। संभाग आयुक्त से आदेश जारी होने के बाद भी डी ई ओ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को राजनादगांव अर्जुंदा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन में विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद सहित क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, जनपद सदस्य शोभित यादव भी शामिल हुए।

   शासकीय प्राथमिक शाला बीजेभांठा में पदस्थ शिक्षिका उषा बोरकर को निलंबित करने का आदेश संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग से 20 जून को जारी हो चुका है, यह आदेश बालोद जिला शिक्षा अधिकारी के लिए जारी हुआ है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत के बाद जांच में सभी शिकायतों की पुष्टि होने के बाद जो कार्रवाई डीईओ को स्वत कर लेनी थी, वह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद भी नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीण बेहद नाराज हैं।

    शासकीय प्राथमिक शाला बीजेभांठा में पदस्थ शिक्षिका उषा बोरकर की लंबे समय से कई शिकायतें रही है। ग्रामीण जनपद सदस्य शोभित राम यादव के नेतृत्व में आयुक्त को भी शिकायत की थी। आयुक्त ने जांच कर कार्रवाई के लिए संभागीय संयुक्त संचालक को पत्र जारी किया। इसके बाद जांच में सभी शिकायत सही पाए जाने के बाद उषा बोरकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश डीईओ बालोद को दिया गया है। लेकिन अभी तक डीईओ बलोद द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बॉक्स,,,,

संभागीय संयुक्त संचालक से यह पत्र जारी

 संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, दुर्ग (छ.ग.) से आदेश जारी हुआ है जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.) के खिलाफ शिकायत का उल्लेख किया गया है। पत्र में कहा गया है कि 

 शोभित राम यादव जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा का शिकायत आवेदन दिनांक 19.06.2025 में आयुक्त दुर्ग संभाग द्वारा टीप के संबंध में करवाई सुनिश्चित करने कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि शोभित राम यादव जनपद सदस्य क्षेत्र कमांक 07. जनपद पंचायत डीण्डी लोहारा, सरपंच ग्राम पंचायत बीजाभांठा एवं अन्य जनप्रतिनिधि जिला बालोद के द्वारा श्रीमती उषा बोरकर, शिक्षिका शास.प्राथ. शाला बीजाभांठा वि.ख. डौण्डी लोहारा जिला बालोद के विरुद्ध शाला में अनियमित उपस्थिति, अनुपस्थित तिथि का भी उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने, शाला प्रबंध समिति एवं ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार, शाला अनुदान की राशि का दुरुपयोग, आय-व्यय की सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में की गई शिकायत की जांच विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौण्डी लोहारा द्वारा कराई गई। जांच में उक्त शिकयत सही पाया जाना उल्लेखित है। साथ ही शिक्षिका के उक्त कृत्य को विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौण्डी लोहारा द्वारा संरक्षण दिये जाने तथा जनप्रतिनिधियों से अमर्यादित व्यवहार किये जाने के संबंध में भी लेख किया गया है। अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में की गई शिकायत जांच के आधार पर श्रीमती उषा बोरकर, सहा. शिक्षिका शास.प्राथ. शाला बीजाभांठा, वि.ख. डौण्डी लोहारा, जिला बालोद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निलंबन आदेश सहित प्रकरण के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उक्त संबंध में प्रतिवेदन आयुक्त दुर्ग संभाग की ओर प्रेषित किया जा सके।

बॉक्स,,,

डीईओ और बीईओ पर लगा रहे आरोप

 

इस संबंध में शिकायतकर्ता जनपद सदस्य शोभित यादव ने कहा कि उषा बोलकर की शिकायत के बाद जब जांच में बी ई ओ डौंडीलोहारा मिश्रा ने स्पष्ट रूप से सही पाया है तो फिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, इससे साफ जाहिर है कि उषा बोरकर को बचाने में बीईओ मिश्रा व डीईओ पीसी मरकले दोनों लगे हुए हैं। इनकी भी शिकायत उच्च स्तर पर की गई है। इसके अलावा शोभित यादव ने बी ई ओ मिश्रा पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप भी लगाए हैं साथ ही उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं किए जाने पर आगे उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात कही है। यादव ने बीई ओ की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है उनका कहना है कि जब उषा बोरकर का अटैचमेंट समाप्त हो चुका है तो अभी तक मूल स्कूल में जॉइनिंग क्यों नहीं ले रही है, वही बिना जॉइनिंग के उन्हें छुट्टी कैसे मिल गई।

बॉक्स,,,,,

बच्चों के प्रति व्यवहार सही नहीं शिक्षिका उषा बोरकर का

 

ग्रामीणों ने बताया कि उषा बोरकर का विद्यालय के छात्रों तथा ग्रामीणों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। विद्यालय में समय पर उपस्थित भी नहीं रहती। इससे विद्यालय में अव्यवस्था रहती है। ग्रामीण अपने बच्चों को 15 दिन से स्कूल नहीं भेज रहे हैं।  

चक्का जाम को जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना, हरीश चंद्राकर,केशव शर्मा, जनपद सदस्य ललिता भूआर्य, शोभित यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनुभव शर्मा ने भी संबोधित किया। गिनु ठाकुर सरपंच बीजेभाटा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवरी कोदू राम दिल्लीवार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुण्डरदेही भोजराज साहू, जिला संयुक्त सचिव बालोद क्रांति भूषण साहू, लिखन निषाद रुपचंद जैन,हरीश चंद्राकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन्दा, राजेश बाफना, याद राम साहू, ललिता भूआर्य जनपद सदस्य, दुर्जन सिंह पूर्व सरपंच बीजेभाटा , अभिषेक यादव, अनुभव शर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष भीसू साहू, कमलेश साहू ग्राम प्रधान, धन्नू साहू, तोमन देवांगांन, ओंकार साहू, धनवार सु र्ववंशी देवेंद्र कुमार देवांगांन मोतिन मारकण्डे, भूपेश नायक जनपद सदस्य, भूपेंद्र साहू आदि शामिल रहे। 

बाक्स,,,,,

मांगे पूरी होने तक बैठे रहेंगे सड़क पर 

ग्रामीणों के चक्का जाम में शामिल विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि युक्तिकरण प्रक्रिया ही गलत है। इससे अव्यवस्था फैल रही है। विभाग को कई बार बोलने के बाद भी शिकायत वाली शिक्षिका को ना हटाकर दूसरी शिक्षिका को हटाने से ग्रामीण नाराज है। बीजाभाटा की विवादित शिक्षिका तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जब तक निलंबित नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। बच्चों के भविष्य के लिए लड़ाई जारी रहेगी। हम भरी बरसात में मांग पूरी होने तक सड़क पर बैठे रहेंगे।चक्का जाम कल तक स्थगित देवरीबंगला /ग्राम बीजाभाटा में ग्रामीण एवं विधायक द्वारा शिक्षिका व बीईओ को निलंबित करने की मांग को लेकर चक्का जाम किया था। एसडीएम के आश्वासन सोमवार 11:30 बजे तक निलंबन आदेश जारी कर दिया जाएगा के बाद ग्रामीण एवं विधायक ने चक्का जाम कल तक के लिए स्थगित कर दिया है।

 बालोद-गुंडरदेही

 

रिपोर्टर याद राम साहू विज्ञापन समाचार के लिए बने रहे मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर ने बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव और चांवल जमा करने के संबंध में गहन समीक्षा की

hindmedianews

*अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम चीरचार में लगभग एक करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना, जनसूचना अधिकारी पर कार्रवाई की तलवार….!

एक पेड़ माँ के नाम, पूरा जंगल माफिया के नाम!” — कटघोरा वनमंडल में वन भूमि पर माफिया का कब्जा, विभाग बना मूकदर्शक…!

पोड़ी-उपरोड़ा बीआरसी पर लगे आरोप निराधार – साजिशन की गई शिकायत…..!

अजय महंत

दो डीजल चोर गिरफ्तार~डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस की गिरी गाज।

hindmedianews