hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*अमेठी हुए हत्या का हुआ खुलासा….* *पांच दोस्त जो किया करते थे चोरी…. चोरी पैसे के बटवारे को लेकर हुआ अनबन.. नतीजा दो हत्या…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*अमेठी हुए हत्या का हुआ खुलासा….*

*पांच दोस्त जो किया करते थे चोरी…. चोरी पैसे के बटवारे को लेकर हुआ अनबन.. नतीजा दो हत्या…*

छत्तीसगढ़/धमतरी:-
जिले में फिर एक सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड उजागर हुआ है जिसमें तीन दोस्तों ने मिलकर अपने दो दोस्तों की जघन्य हत्या कर दी। जिसमें से एक को सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुल के नीचे फेंक दिया तो दूसरे को अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महानदी में अमेठी के किनारे रेत के नीचे दफना दिया। वजह आपसी बटवारा के बाद ब्लैकमेलिंग को बताया जा रहा है।

गुरुवार को पुल के नीचे जब लाश मिली तब पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के बाद पूछताछ की पता चला कि उन्होंने एक और की हत्या की है जिसे अमेठी में महानदी में रेत के नीचे दफना दिया है। शुक्रवार की सुबह खबर फैलते ही नदी के किनारे ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा

सूत्रों के अनुसार और कांकेर जिले के चारामा के 5 दोस्त हैं जो अक्सर मिलकर चोरी किया करते थे। जिसमें से एक धमतरी के कोलियारी में किराए से रहता था।सिहावा के आगे पहुंचकर सभी पांचो दोस्त शराब का सेवन किया और इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने तरुण यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी सोनामगर पुल के नीचे फेंक दी।आरोपियों नूतन, इमामुद्दीन, दयाशंकर ने थोड़ी दूर जाकर युगल किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी।

सिहावा से बाइक में लाश को लाया

सूत्रों के अनुसार यूगल किशोर की हत्या कर दो दोस्तों ने बाइक में बीच में लाश को रखकर बुधवार रात धमतरी की ओर बढ़े।इस बीच हाईवे पेट्रोलिंग उनको नजर आई जिससे बचकर में आगे बढ़ गए। इसी बीच अर्जुनी पेट्रोलिंग भी उन्हें दिखाई दी जिसकी वजह से कोलियारी से मुड़ गए।अमेठी के आगे महानदी के रेत में कपड़े निकाल कर दफना दिया और वापस चले गए।गुरुवार शाम को ही आरोपियों को लेकर अर्जुनी थाना पहुंची जहां से घटनास्थल तक लाया गया। रात में सभी आरोपियों को फिर से सिहावा थाना ले जाया गया।

 

सूचना मिलते ही सुबह गांव में सनसनी,नदी किनारे भीड़

जैसे ही अमेठी में यह सूचना मिली कि नदी किनारे किसी की हत्या कर लाश को दफनाया गया है, पुलिस की टीम पहुंच गई थी उसके साथ साथ ग्रामीण भी पहुँचने लगे थे। लोग उत्साहवश कई घंटे जमे रहे।

नायब तहसीलदार की मौजूदगी में निकाला शव

एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार कुणाल सरवैय्या को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे। जहां पर पुलिस की टीम की मौजूदगी में लाश को रेत से निकाला गया। गर्म रेत होने की वजह से लाश गलने लगी थी। लाश से बदबू आना शुरू हो गया था।मृतक यूगल किशोर देवांगन के परिजन पहुंचे थे।

इस दौरान डीएसपी रागिनी तिवारी,नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह,अर्जुनी थाना प्रभारी गगन वाजपेयी, सिहावा प्रभारी जीएल साहू, बोराई प्रभारी युगल किशोर नाग, नगरी प्रभारी एनआर साहू सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था। लाश को निकाल कर रक्तदान एंबुलेंस के शिवा प्रधान के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*ग्राम मुडपार के साप्ताहिक बाजार से चांदी के गहने से भरा हुआ बैग की चोरी,रूद्री थाना में मामला दर्ज*

Chunesh Sahu

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी में रिक्त 43 पदों पर भर्ती के लिए। प्लेसमेंट कैम्प 29 दिसम्बर को

Chunesh Sahu

साइबर सेल द्वारा,फ्राड हुआ 91500/-रुपये कराया गया वापस*। फ्रॉड होने पर इस नंबर पर कर सकते है शिकायत…..

Chunesh Sahu

प्रतापपुर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद गहराया, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का बड़ा बयान

Sakshi Bansod

भाजपा होने लगी बदनाम: पंडरिया जनपद क्षेत्र में कलेक्टर व दुर्ग मण्डल की आदेश को तलवे में रख किया जा रहा निर्माण कार्य 

hindmedianews

रायपुर में 15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन देशभर के शीर्ष तीरंदाज करेंगे निशानेबाज़ी का प्रदर्शन

hindmedianews