hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*आदिवासी वृद्ध महिला सावली बाई नेताम को शीघ्र मिले इंसाफ–आर एन ध्रुव*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आदिवासी वृद्ध महिला सावली बाई नेताम को शीघ्र मिले इंसाफ–आर एन ध्रुव*

 

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन, संचालक तकनीकी शिक्षा कौशल विकास इंद्रावती भवन नया रायपुर को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैl ज्ञात हो सुरेंद्र कुमार नेताम आत्मज स्वर्गीय प्यारी लाल नेताम भृत्य के पद पर शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में कार्यरत थे। जो ग्राम करेठा, पोस्ट रुद्री तहसील धमतरी के मूल निवासी हैं। श्री सुरेंद्र नेताम अपनी पत्नी श्रीमती सांवली बाई नेताम के साथ शीतला पारा पुराना मंगल हटरी गरियाबंद में श्री कृपाराम साहू के मकान में किराए पर रहते थे। दिनांक 3 अक्टूबर 2014 दिन शुक्रवार को श्री सुरेंद्र कुमार नेताम प्रातः लगभग 9:00 बजे ड्यूटी जाने के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद निकले थे और उसके बाद से आज दिनांक तक घर वापस नहीं आए हैं इस संबंध में संस्था के प्राचार्य को सूचना दिए थे साथ ही 4 अक्टूबर 2014 दिन शनिवार को गरियाबंद थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परंतु आज तक श्री नेताम जी घर वापस नहीं आए ।श्रीमती सांवली बाई अपने पति को बहुत ढूंढी परंतु आज तक वह खोज नहीं पाई। श्री नेताम जी घर में एकमात्र कमाने वाले थे ।उनके इस तरह लापता होने से श्रीमती सांवली बाई मानसिक एवं आर्थिक रूप से बहुत परेशान हो गई है।वह वृद्ध हो गई है उनके पास गांव में रहने के लिए घर के अलावा कुछ भी नहीं है एवं उनके पास आय का कोई अन्य साधन भी नहीं है। मदद की गुहार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली, माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री रायपुर, माननीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग, माननीय आयुक्त सह सचिव तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ को आवेदन कर चुकी है। लेकिन आज दिनांक तक कोई न्याय नहीं मिल पाया है।
प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद द्वारा लगातार पत्रों के माध्यम से यह कहा गया कि पुलिस विभाग द्वारा प्रदाय यह आशय संबंधी दस्तावेज की काफी ढूंढने के पश्चात भी गुमशुदा शासकीय सेवक नहीं मिला अथवा नहीं मिलने की संभावना है प्रस्तुत करें। जिससे आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। इस संबंध में 7 वर्ष पश्चात नियमानुसार थाना द्वारा प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। दिनांक 20 जनवरी 2017 को प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद का पत्र आया कि सुरेंद्र नेताम जी दिनांक 31 मई 2017 को सेवानिवृत्ति तिथि है। श्री नेताम जी को सेवानिवृत्त मानते हुए भारी मशक्कत के बाद राहत पेंशन प्रारंभ हुआ। परंतु अल्प अवधि तक अप्रैल 2018 से जुलाई 2018 तक 4 महीने अनुमानित परिवार पेंशन का 90% भुगतान किया गया। एक तरफ लापता कर्मचारी संबंधी प्रकरण मानते हुए 7 वर्षों पश्चात पेंशन प्रकरण प्रदाय किए जाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ उसी बीच में लापता श्री नेताम जी को 31 मई 2017 को अधिवार्षिकी सेवा अवधि पूर्ण मान लिया जाता है।
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा मांग किया गया है कि 2014 से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही सांवली बाई को फुल पेंशन एरियर्स के साथ शीघ्र प्रारंभ किया जाना चाहिए,ग्रेज्युटी एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान एवं चूंकि नेताम जी सेवा अवधि में लापता हुए हैं इसलिए सांवली बाई द्वारा नामित व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति हेतु शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ किया जावे। जिससे वृद्ध गरीब आदिवासी महिला को उचित न्याय मिल सके।

संबंधित पोस्ट

टूटती मनोबल ग्रामीण भारत की, सड़को के मोहताज है पौनी के विद्यार्थी, किसान, आम जन

hindmedianews

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

hindmedianews

रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

Sakshi Bansod

 पाण्डातराई पुलिस ने अपहृता नाबालिग बालिका को बरामद कर उसके पिता को किया सुपुर्द

hindmedianews

शहरी गलियारों में शराब की नदियां… विभाग कुम्भकरणीय नींद में….

Chunesh Sahu

स्वामी विवेकानंद विद्यालय में हुआ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन:स्कूल शिक्षा के साथ प्रतिभा का रखा जा रहा ख्याल 

hindmedianews