
नगर निगम में अंदर खाने कांग्रेस और बीजेपी का चुनाव प्रचार पूरी चरम पर है लेकिन मतदाताओं की खामोशी बरकरार है मतदाताओं की इस खामोशी को तूफान से पहले की खामोशी कहा जा सकता है, इससे प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिखाई देने लगा है, अब तक जनता खुलकर किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में नहीं आई है समर्थकों की ओर से माहौल बनाने की कोशिश जारी है लेकिन आम मतदाता अपने पत्ते अभी तक छुपाए हुए हैं यह चुप्पी किसके पक्ष में जाएगी यह कहना फिलहाल मुश्किल है।
बता दें कि आज की रात प्रत्याशीयों के लिए कयामत की रात है आज की रात जिसने भी मतदाताओं को अपने पक्ष करने में कामयाब होते हैं वो निश्चित ही चुनाव जीत सकते हैं,
प्रत्येक दलीय एवं निर्दलीय प्रत्याशी अपने को ही जीताने की अपील कर रहा है 11 फरवरी को होने वाले मतदान के पूर्व रात्रि को कंबल ,पैसा साड़ी सहित अन्य सामग्री बांटने की तैयारी प्रत्याशियों तैयारियों में है।
वहीं इस चुनावी गहमागहमी में आबकारी विभाग कुम्भकरणीय नींद में सो रहा है, शहर के गलियारों में शराब की मानो नदियां बह निकाली हो जिसमें मतदाता, सभी बहती नदियों में अपना हाथ धोने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं बल्कि इसके विपरीत आबकारी विभाग मौन होकर माहौल का मजा ले रहे हैं,।
आबकारी विभाग के इस सुस्त रवैए से नगर के शराब प्रेमियों में मानो खुशी की लहर दौड़ आई है, विभाग इस माहौल में कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं क्योंकि माहौल में राजनीतिक दबाव बनाए जाने की संभावनाएं जिसके चलते विभाग मौन मज़े में है,।
इधर सिर्फ नगरी क्षेत्र में कच्ची शराब में कार्यवाही…
आज दिनांक 10/02/2025 में कार्यवाही करते हुए ग्राम बहनापथरा और ग्राम बोदलबहरा से कुल 80 लीटर महुआ शराब जप्त कर 600kg महुआ लाहन नष्ट कर अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),34(1) च के तहत कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति प्रद्युमन नेताम आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा , आशीष ध्रुव,दयाराम गोटे आबकारी मुख्य आरक्षक मुरली राजेश यादव सोनी आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव नगर सैनिक राजेश सिन्हा ज्योति का योगदान रहा।






