
कृषि संबंधी जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, जिला स्तरीय दल गठित
धमतरी 26 मई 2022/ खरीफ, रबी वर्ष 2022-23 में कृषि आदान सामग्री, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, औषधि, कल्चर, कृषि यंत्र इत्यादि के भंण्डारण, वितरण, गुण नियंत्रण और कीट व्याधि नियंत्रण के लिए समय-समय पर क्षेत्र निरीक्षण कर सलाह दी जाती है। उप संचालक कृषि ने बताया कि इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722-232458 है, जो कि सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। साथ ही जिला स्तरीय दल भी गठित किया गया है। दल के नोडल अधिकारी सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री राकेश कुमार जोशी को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 62681-76208 है। इसी तरह नियंत्रण कक्ष सहायक के रूप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री देशराज यादव, कृषि विकास अधिकारी श्री व्ही.पी.निषाद, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री डोमेन्द्र कुमार साहू और श्री चन्द्रशेखर साहू की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही वाहन चालक श्री गौरव मोहिते और भृत्य श्री फलेश्वर मंडावी की ड्यूटी भी लगाई गई है।
चुनेश साहू 7049466638





