hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी में रिक्त 43 पदों पर भर्ती के लिए। प्लेसमेंट कैम्प 29 दिसम्बर को

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्लेसमेंट कैम्प 29 दिसम्बर को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी में रिक्त 43 पदों पर भर्ती के लिए

धमतरी 28 दिसम्बर 2022/ जिला रोजगर एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 29 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में सुबह 11 से शाम चार बजे तक आयोजित इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा रिक्त कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा एसबीआई लाईफ मित्र के रिक्त 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। कार्यक्षेत्र धमतरी हेतु इस पद के लिए 18 से 45 साल तक की आयु के बारहवीं और स्नातक योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह कार्यक्षेत्र धमतरी के लिए एमडीएन मोटर्स रायपुर द्वारा 18 से 35 वर्ष तक की आयु सीमा के अभ्यर्थियों की रिक्त 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेल्स एक्जीक्यूटिव के चार पदों पर भर्ती के लिए बारहवीं और स्नातक, सर्विस एडवायजर के तीन पदों के लिए बीई मैकेनिकल, पॉलीटेक्निक एवं टेक्नीशियन के तीन पदों पर भर्ती के लिए आईटीआई मोटर मैकेनिक योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं।
          बीएचएन इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल दोहेल, देवभोग द्वारा कार्यक्षेत्र देवभोग के लिए रिक्त 09 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें वाइस प्रिंसिपल के एक पद के लिए 25 से 45 साल तक की आयु के स्नातकोत्तर योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह 20 से 40 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी आईटी इंचार्ज के एक और आईटी टीचर के दो पद पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता एमसीए, बीसीए, बी आई टी और पीजीडीसीए है। भौतिकी और गणित लेक्चरर के रिक्त एक-एक पद के लिए एमएससी गणित/भौतिकी शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह ट्रांसपोर्ट में अनुभवी अभ्यर्थी ट्रांसपोर्ट मैनेजर के एक और ट्रांसपोर्ट मैकेनिक के रिक्त दो पद पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियोजक डी.पी. देवांगन एंड कंपनी द्वारा कार्यक्षेत्र कुरूद के लिए फायर एंड सेफ्टी फील्ड एक्जीक्यूटिव के रिक्त 04 पदों पर प्लेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए 18 साल से अधिक आयु के बारहवीं पास अभ्यर्थी प्लेसमेंट में हिस्सा ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सभी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत तिथि में उपस्थित होना होगा।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम सतमरा में किया गया सफाई अभियान,,

Chunesh Sahu

गुण्डरदेही और बालोद विधानसभा क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहीं तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर

Chunesh Sahu

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक*   *धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही-कलेक्टर* 

Chunesh Sahu

बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा कॉस्ट्यूम ज्वेलरी उद्यमी का निःशुल्क प्रशिक्षण आवेदन 09 मई तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

*रामधुनी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ*

Chunesh Sahu

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल विवाह मुक्त कार्यशाला का आयोजन

rakeshbhaskar