
नगर पालिका में हुए 19 ई रिक्शा, स्वच्छता के क्षेत्र में होगें महत्तवपूर्ण कार्य-ऋषि कुमार शर्मा ।

कवर्धा, 26 अगस्त 2021। प्रदेश के वन, परिवहन, आवस एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर गुरुवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा स्वच्छता के लिए क्रय किये गये 1 नग डम्फर वाहन, 01 नग जेसीबी वाहन एवं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु 10 नग ई-रिक्शा का नगर पालिका कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कलीम खान, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, सभापति श्री प्रमोद लूनिया, श्री चुनवा खान, श्री अशोक सिंह, श्री मोहित माहेश्वरी, श्री सुनील साहू, एल्डरमेन श्री दलजीत पाहुजा, श्री कौशल कौशिक, श्री जाकिर चौहान, श्री कन्नू सोनी, श्री होरी साहू, श्री राजेश माखीजानी, श्री सुधीर केशरवानी, श्री आकाश केशरवानी, श्री लेखा राजपूत, श्री विकास केशरी, श्री प्रशांत परिहार, श्री लक्की कादरी, श्री नदीम अंसारी, सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।






