hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्म

समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट छ. ग. द्वारा फोर्ड फाउंडेशन के सहयोग से पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड मरीजों के प्राथमिक इलाज के लिये 8- आक्सीजन सिलेंडर डोनेट किया गया ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम / पंडरिया:  समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट छत्तीसगढ़ द्वारा फोर्ड फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला कबीरधाम के पंडरिया ब्लाक 10 -पंचायतों एवं उनके 21 आश्रित ग्रामों में ” गैर कास्ट वनोपज एवं कृषि उत्पाद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के वंचित समुदाय की आय में वृद्धि परियोजना” का संचालन माह अप्रैल 2021 से किया जा रहा है।

वहीं इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सीमांत किसानों के आय में वृद्धि करते हुए उनके जीवन स्तर में गुणवत्ता पूर्वक सुधार लाना है , ताकि वे अपने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटी, कपड़ा ,मकान जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें और सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सके।

 विशेष कि यह क्षेत्र जो है बैगा जनजाति संरक्षित क्षेत्र है. अभी वर्तमान में कोरोना काल स्थिति को देखते हुए कोविड रिस्पांस वॉलिंटियर के माध्यम से क्षेत्र के दुर्गम एवं सुविधा हीन क्षेत्रों में जाकर गांव के लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी उपायों बारे में जानकारी दे रहे हैं हाथी लक्षण वाले व्यक्तियों का चिन्ह अंकन कर उन्हें टेस्ट कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं इसके अलावा जो महत्वपूर्ण कार्य है लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रमोट कर रहे हैं. यह सारे कार्य स्वास्थ्य विभाग पंडरिया, जनपद पंचायत पंडरिया, एवं एन आर एल एम विभाग के साथ जोड़कर किया जा रहा है। साथ ही

 समर्थ ट्रस्ट की ब्लाक कोआर्डिनेटर प्रीती पुरेना के द्वारा लोगों में जन जाकरूकता लाने में विशेष योगदान देना पाया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप अभी पंडरिया ब्लाक में वैक्सीनेशन दर में वृद्धि हुई है वही कोविड पॉजिटिव दर में बड़ी मात्रा में कमी आई है.

       इन सभी कार्यों को और अधिक गति एवं मजबूती प्रदान करने के लिए समर्थ द्वारा फोर्ड फाउंडेशन के सहयोग से कोविड मरीजों के प्राथमिक उपचार के लिए 10 अगस्त2021  को 8- ऑक्सीजन सिलेंडर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया को डोनेट किया गया है. जिसकी मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया द्वारा पूर्व में किया गया था. यह ऑक्सीजन सिलेंडर बीएमओ -पंडरिया श्री राज सर एवं उनके स्टाफ की उपस्थिति में समर्थ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर – प्रीति पुरेना द्वारा दिया गया।

संबंधित पोस्ट

थाना पंडरिया सेवा में समर्पित, बिछड़ी बेटी को मिलाया मां से

hindmedianews

“उदयपुर फाइल्स” पर तत्काल रोक की मांग को लेकर RUFC का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, मुस्लिम समाज ने जताई गहरी आपत्ति

hindmedianews

EPISODE_02। *THE JUVENILE टॉर्चर *नाबालिग पर थर्ड डिग्री टॉर्चर, पट्टे से मार… आख़िर कैसे नाबालिग पर अत्याचार..?.???..* मामले में हो सकती है बड़ी कार्यवाही

Chunesh Sahu

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुकरैल में मानस गान का भव्य आयोजन**

Chunesh Sahu

Sakshi Bansod

जिले के किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद की समस्या न हो – कलेक्टर कलेक्टर ने किया खाद भंडारण केंद्र मुंगेली और सेवा सहकारी समिति बुंदेली का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Chunesh Sahu