hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राज्य शिक्षक अलंकरण “मदर टेरेसा” सम्मान से विभूषित हुए शिवकुमार बंजारे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पण्डरिया- राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य अलंकरण 2025 का भव्य आयोजन 08 सितम्बर 2025 को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अकादमिक भवन कुरूद, जिला धमतरी में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवाद उन्मूलन, अंधविश्वास निर्मूलन, नशामुक्ति जन-जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शास. प्राथ. शाला केशलीगोड़ान, संकुल केंद्र बिरकोना, विकास खंड पण्डरिया, जिला कबीरधाम के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को राज्य अलंकरण 2025 मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों को मंच पर बैठाकर दूध मिश्रित जल से चरण प्रक्षालन किया गया। इसके पश्चात तिलक चंदन लगाकर महाआरती की गई तथा साल,श्रीफल, मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के विशेष अतिथि पद्मश्री अजय मंडावी ने कहा कि ‘मैं मूर्तियों को नहीं गढ़ता, इंसानों को गढ़ता हूं। शिक्षक वही है जो समाज के लिए इंसान गढ़ता है। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा भी यही कार्य कर रही है, जो लोगों में वैज्ञानिक सोच और जन-जागरूकता को बढ़ा रही है।’ मुख्य अतिथि डा. हित नारायण टंडन (सहायक प्राध्यापक, प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष, गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद) ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षकों को जीवनभर के लिए प्रेरणा देता है। नीरज वर्मा (इसरो साइंस एक्टिविस्ट, महाराष्ट्र) ने बस्तर क्षेत्र के चयनित छात्र-छात्राओं को श्रीहरिकोटा भ्रमण कराने की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डा. हित नारायण टंडन (सहायक प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान, गुरु घासीदास महाविद्यालय, कुरूद) ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षक बनने के गौरव को और गहरा करता है। वहीं इसरो साइंस एक्टिविस्ट नीरज वर्मा ने बस्तर के छात्रों को श्रीहरिकोटा भ्रमण कराने की योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला ने की। मंच पर श्री कालिदास नाकाड़े (यंग खगोल विज्ञान समूह, नागपुर), श्रीमती रश्मि वर्मा (आर.के. साइंस सेंटर, नागपुर), श्री नितिन कुमार पटेल (अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, भोपाल), श्री संजीव सुर्यवंशी (नवाचार गतिविधि समूह छत्तीसगढ़ भारत) व श्री मोतीलाल देवांगन (प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्था के विज्ञान संचारकों – लखन लाल साहू, विद्यामती‌ साहू, अशोक जंघेल, भुनेश्वर मरकाम, संध्या कुशल, मनीष अहीर, सहित कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन समीक्षा गायकवाड़ एवं कुमार मण्डावी ने किया।

यह सम्मान समारोह केवल एक आयोजन न होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने और अन्य लोगों को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया।

संबंधित पोस्ट

*प्रदेश के वनांचल सीमांत ग्राम बिरनीपाली में चल रहा रासेयो विशेष शिविर,पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित* *एनएसएस शिविर बिरनीपाली पहुंचकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बांटे वृद्धजनों को कंबल*

Chunesh Sahu

*श्रीराम के उद्घोष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया रवाना*

Chunesh Sahu

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव करेंगे ध्वजारोहण

hindmedianews

EPISODE_01. *ऑनलाइन सट्टा बुक से जारी है सट्टे का खेल…..* *शहर के युवा हो रहे बर्बाद… सट्टा किंग हो रहे मालामाल…*

Chunesh Sahu

देवरी ब्लॉक के ग्राम कुआंगांव में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

“PM मोदी दे रहे डीजल-पेट्रोल बचाने का निर्देश, सुशासन तिहार में CM विष्णुदेव साय के काफिले में दिखीं दर्जनों गाड़ियां” : “युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने उठाए सवाल: ‘जनता से मितव्ययता, सरकार में फिजूलखर्ची क्यों?'”*

Chunesh Sahu