hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*छत्तीसगढ़ रजत जयंती: धमतरी में विशाल रोजगार मेले का सफल आयोजन…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह पर रोजगार मेला आयोजित

धमतरी, 10 सितम्बर 2025- बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया। नवीन भवन सेमिनार हॉल में संपन्न इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक ज्ञान प्रदान कर उनके लिए बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री विनोद पाठक एवं प्रभारी प्लेसमेंट सेल प्रो. गोविन्द साहू द्वारा किया गया। प्रो. साहू ने रोजगार परक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को सटीक जानकारी दी। रजत जयंती समारोह की प्रभारी डॉ. हेमवती ठाकुर ने छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और विकास यात्रा के विषय में जानकारी दी।

मुख्य अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं का परिचय कराते हुए रोजगार के विविध अवसरों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। श्री घनाराम नार्गची ने एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के रोजगार अवसर बताए। श्री बृजेश तिवारी ने शिव शक्ति समूह के तहत “पुष्कल एग्रो कम्पनी” में उपलब्ध रिक्त पद व सुविधाओं की जानकारी दी। श्री शेखर भट्टाचार्य (भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस) ने जी.एस.टी., यूनिट मैनेजर व सेलेरी से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। डॉ. दुर्गा त्रिपाठी ने प्रिज्म समूह संस्था भिलाई एवं आई.टी., फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड सेक्युरिटी रायपुर में उपलब्ध रोजगार अवसरों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

समस्त कंपनियों के काउंटर पर पंजीयन के बाद चयन प्रक्रिया आरंभ हुई। इस दौरान शिव शक्ति समूह में 28, एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में 10, टैंगो सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में 26 और भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस में 40 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया, जिसमें एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा 10 छात्र, टैंगो सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड रायपुररू 02 छात्र, एग्रोंटेक लिमिटेड धमतरीरू 09 छात्र, भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 30 छात्र का चयन किया गया। रोजगार मेला में कुल 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथि श्री देवमूरत त्रिपाठी (टैंगो सेक्योरिटी), श्री आदित्य देहारी एवं श्री बृजेश तिवारी (शिव शक्ति ऐग्रीटेक लिमिटेड रायपुर), श्री घनाराम नागरची (एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर), श्री शेखर भट्टाचार्य (भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस धमतरी), डॉ. दुर्गा त्रिपाठी (प्रिज्म समूह संस्था भिलाई) सहित महाविद्यालय के संपूर्ण प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

 

 

01. गोविंद प्रसाद, कैरियर गाइडेंस प्रभारी

2. डॉ दुर्गा त्रिपाठी, प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट

3. अपर्णा शर्मा, छात्रा,msc chemistry,

4. शेखर भट्टाचार्य, sbi life,

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

पर्यावरण की धज्जियां उड़ाते लाल ईट,बेखौफ संचालन किया जा रहा है जिम्मेदार कौन?

Chunesh Sahu

CGPSC PCS Result : छत्तीसगढ़ पीसीएस की मेरिट लिस्ट जारी, देवेश प्रसाद साहू टॉपर, चयन सूची बाद में

Sakshi Bansod

पंडरिया कृषि उपज मंडी के सदस्यस् सीताराम पटेल गिरफ्तार

hindmedianews

*पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने जन्मदिन पर दिया न्यौता भोज* सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती छत्तीसगढ़ पुलिस के तत्वाधान में थाना रनचिरई की ओर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटागांव आर में एकता दिवस

Chunesh Sahu

कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली

hindmedianews

हरेली पर्व पर सनराइज पब्लिक स्कूल में विशाल वृक्षारोपण व वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया

hindmedianews