hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन

कवर्धा, संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज कलेक्टोरेट प्रांगण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौडो ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।
संयुक्त कलेक्टर ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टोरेट अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह ध्रुव सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

आरटीओ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 254 लोगों ने मौके पर बनवाए वाहन दस्तावेज

Sakshi Bansod

सूने मकान में चोरों का धावा: महंगे जेवरात चोरी, घर में लगाई आग

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

hindmedianews

एसीबी केस में न्याय की जीत : दीपक नामदेव सभी आरोपों से दोष मुक्त,सरकारी अमला पर सवाल 

hindmedianews

जिला स्तरीय गणित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुआ संपन्न… छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Chunesh Sahu

वेब न्यूज UNA के संपादक सौरभ नामदेव द्वारा आई टी एक्ट के उल्लंघन  पर कार्यवाही करने हुई शिकायत दर्ज 

hindmedianews