hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सूने मकान में चोरों का धावा: महंगे जेवरात चोरी, घर में लगाई आग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोला। चोरों ने चोरी के बाद घर के सामान को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने क्वाटर नंबर एम 1194 में घुसकर हाथ साफ किया और फिर घर के अंदर रखे सामान को आग लगा दी। सुबह पड़ोसियों ने आग की लपटें और धुआं उठते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना की जानकारी युवक दिनेश को दी गई, जो हाल ही में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। आगजनी की घटना में घर में रखे सामान और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली कबीरधाम की बेटी दीपेश्वरी को किया सम्मानित

Sakshi Bansod

स्कूलों में ‘डॉग वॉच’ अभियान शुरू अब आवारा कुत्तों की मॉनिटरिंग शिक्षकों के जिम्मे, बढ़ा कार्यभार… नाराज़गी भी जताई

Sakshi Bansod

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है होली – कविता योगेश बाबर 

Chunesh Sahu

भीषण सड़क हादसा : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर 

Sakshi Bansod

खरेंगा में सरपंच की खुली लूट: अवैध रेत उत्खनन से गांव हो रहा खोखला.. विभाग निभा रहा अहम भूमिका

Chunesh Sahu

जिले के समस्त विभागों के कर्मचारियों ने मतदाता दिवस की ली शपथ

hindmedianews