hindmedianews
Breaking News
अन्यब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

इस बुधवार बंद रहेंगे सभी स्कूल, बैंक व सरकारी दफ्तर, सरकर ने की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानें वजह?

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

साल का दूसरा महीना फरवरी चल रहा है और इसके साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों को छुट्टी का इंतजार रहता है। इसी बीच एक और सार्वजनिक अवकाश का ऐलान हो गया है। दरअसल 26 फरवरी यानी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी दफ्तर और स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। बता दें कि सरकार ने अवकाशों की सूची में इसे शामिल है। जो 26 फरवरी को लागू होगा।

मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व
बता दें कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी, ताकि लोग इस पर्व को पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मना सकें।

महाशिवरात्रि की मान्यता
हिन्दू धर्म में भगवान शिवजी को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व का अपना एक विशेष महत्व है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा उपासना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। शिव भक्त महाशिवरात्रि पर्व का बेसब्री से इंतजार करते है और पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिवजी की पूजा अर्चना करते हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि पर्व को लोग बड़े ही उत्साह के साथ मानते है। इस पावन अवसर पर हर मंदिरों में पूजा-अर्चना होती है। लोग प्रसाद के रूप में भाग व भंडारा भी कराते है।

जानिए इसके पीछे की भावना

छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से राज्य में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया गया है। इस दिन को अवकाश घोषित करने से लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने और पूजा-अर्चना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बता दें कि सरकार का यह कदम सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता को भी बढ़ावा देता है।

सार्वजनिक छुट्टी का कैलेंडर

होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, बकरीद 7 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, ईद-ए-मिलाद 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, 5 नवंबर गुरु नानक जन्म दिवस और क्रिसमस 25 दिसंबर।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री ग्राम सडक से पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 सडको के लिए 15 करोड़ 25 लाख स्वीकृत

hindmedianews

*गुरुर ब्लाक में भू माफियाओं पर लगाम लगाने की बजाय…. नवरात्र ऑफर….*

Chunesh Sahu

लोकतन्त्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण शुरू, मतदान 7 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक 

hindmedianews

माताओं को स्तनपान की सुविधा देना सरकार का दायित्व, सार्वजनिक स्थलों पर स्तनपान को कलंक न मानें : सुप्रीम कोर्ट

Sakshi Bansod

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod

190 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 13 दिसम्बर को

Chunesh Sahu