hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री ग्राम सडक से पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 सडको के लिए 15 करोड़ 25 लाख स्वीकृत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले में 14 सड़कों के निर्माण के लिए 15 करोड़ 25 लाख मंजूर, जिले में अब मनेगा संपर्क क्रांति का पर्व

कवर्धा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 कुल 14 सड़के स्वीकृत हुई है। इन पर 15 करोड़ 25 लाख व्यय होंगे। इन सडको के लिए विभागीय स्वीकृतियां जारी की गई है। क्षेत्र के निवासियों के लिए यह सभी सड़के अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनके माध्यम से कई गाँव मुख्य मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे। इन सडको से हजारों लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। कबीरधाम जिले में स्वीकृत 14 सड़को के निर्माण होने से जिले में संपर्क क्रांति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। कबीरधाम जिले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में नित नए सडको के निर्माण के लिए स्वीकृतियां मिल रही है।आने वाले समय में वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सडक मार्ग आवागमन में सुविधा होगी। इससे कृषको को भी परिवहन बड़ी राहत होगी।

*यह सड़के हुई स्वीकृत*- बोक्करखार से अमापानी 5 किमी 188.47 लाख , एन एच 12 से दुल्लापुर 2.85 किमी 48.66 लाख,गेगड़ा से चचेडी 3.65 किमी 281.32 लाख इन्दौरी से बहरमुड़ा 2.80 किमी 124.36 लाख,मेनरोड से हीरापुर 1.50 किमी 64.75 लाख , मरका से खैरवार 2.75 किमी 216.63 लाख , बाहबलियाँ से बम्हईपुर 1.90 किमी 50.01 लाख, झेरियाकला से सिरमाडबरी 0.80 किमी 41.69 लाख, माहीडबरा से बिरहुलडीह 9.80 किमी 202.81 लाख , खैरझिटी से सेमरिया 2.10 किमी 92 .68 लाख ,मेनरोड एस एच 09 से रक्से 1.10 किमी 54 .12 लाख ,पवनतरा से रानीदहरा 2.30 किमी 87.98 सहपुर लोहारा से विरेन्द्र नगर .50 किमी 44 .82 लाख ,वीरेंद्र नगर से कोहडिया 0.30 किमी 27 .61 लाख | जिले में कुल 14 नई सडक 37 .35 किलोमीटर के लिए 15.25 करोड़ रूपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना से स्वीकृति मिली है . इन सडको के निर्माण से ग्रामीणों को यातायात में सुविधा होगी।

संबंधित पोस्ट

समाजसेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजे गए शिवकुमार बंजारे

Sakshi Bansod

धमतरी: फर्जी APO का कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी और राजस्व विभाग में मनमानी का मामला विधानसभा में गूंजा….विधानसभा सदन में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ बजट सत्र में 56 सवाल उठाए

Chunesh Sahu

नगरीय निकाय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, तीन सूत्रीय मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

hindmedianews

खबर का असर महिला की आत्महत्या को दबाये जाने के मामले में सीएमएचओ ने लिया तत्काल संज्ञान डाॅक्टर से मांगा स्पष्टीकरण जवाब

Chunesh Sahu

गुंडरदेही में विकास कार्यों की मांग को लेकर मंत्री से भेंट

Chunesh Sahu

भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचते बच्चे, सेहत पर खतरा

Sakshi Bansod