hindmedianews
Breaking News
अन्यब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

अधिकार विकास पार्टी ने जारी किया छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियो की प्रथम सूची~ नीतू मिश्रा प्रदेश सचिव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
बिलासपुर: आखिरकार अधिकार विकास पार्टी ने छत्तीसगढ़ राज्य के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर दी है उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्री रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि लम्बे समय से छत्तीसगढ़ में नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा भी जानकारी चाही गई थी जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रसाद तिवारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रथम सूची जारी कर दी गई श्री रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि राज्य द्वारा मांगी गई जानकारी में व्यक्ति का प्रत्येक बार अलग-अलग पद बताया जाता रहा है जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया और पदाधिकारियों को उनके मूल पदों की जानकारी दी गई ताकि एक दूसरे जिलों के पदाधिकारियों की जानकारी सभी को हो अधिकार विकास पार्टी ने एक सप्ताह का समय दिया था ताकि किसी पदाधिकारी का नाम न छूटे राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष का नाम हटाया गया है जिसका मुख्य कारण है कि पार्टी ने बार बार जानकारी मांगी लेकिन उनके द्वारा नहीं दी गई और न ही संपर्क किया गया जबकि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने पदाधिकारियों से संपर्क कर सूची तैयार करने में सहयोग करें लेकिन नहीं किया गया छत्तीसगढ़ राज्य की प्रदेश सचिव श्री मती नीतू मिश्रा ने कहा कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगेन्द्र प्रसाद तिवारी जी मिलनसार एवं सरल सहज ब्यक्ति है सीधा संबाद सभी कार्यकर्ताओं से करते हैं जब छत्तीसगढ़ राज्य की सूची बनाने का काम छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का था लेकिन उन्होंने सभी से संपर्क कर सूची तैयार की लेकिन इसके बावजूद अध्यक्ष द्वारा बार बार अनुसासन हीनता की गई
अशोक यादव ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का विषय है कि हमारे परिवार की जानकारी सार्वजनिक की गई आज हम सभी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं अधिकार विकास पार्टी की प्रथम सूची जारी की गई है और पार्टी ने कहा है कि जिनका नाम छूट गया है या आगे पदाधिकारी बनाएं जाएंगे उनका नाम दूसरी सूची में शामिल किया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी कार्यकर्ताओं ने आज प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी जी को बधाई दी है

संबंधित पोस्ट

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए चयन समिति द्वारा लिया गया साक्षात्कार।

hindmedianews

पशु तस्करी पर पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मध्यप्रदेश ले जाते तीन आरोपी गिरफ्तार, बिना दस्तावेज पैदल हांककर ले जा रहे थे पशु

Sakshi Bansod

मुनमुना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: पेड़ से जा टकराई कार, एयरबैग समय पर खुलने से टली बड़ी घटना

Sakshi Bansod

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 15 जुलाई को, दो केन्द्र स्थापित धमतरी, 07 जुलाई 2021/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन गुरूवार 15 जुलाई को सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 के बीच किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इसके लिए शहर में दो परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। पहला केन्द्र मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल धमतरी में स्थापित किया गया है जहां 189 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनका रोल नंबर 2101 से 2289 के बीच है, जबकि दूसरे केन्द्र सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटकेशर में 200 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनका रोल नंबर 2290 से 2489 के बीच है। संबंधित संस्था के प्राचार्य को केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है।

hindmedianews

Chunesh Sahu

12 लाख 34 हजार की सड़क 4 माह में टूटी! उसी ठेकेदार को मिला दोबारा काम?

hindmedianews