

कबीरधाम / पंडरियाा : शास.उच्च. विद्यालय बालक पंडरिया जो वर्तमान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के नाम से संचालित है,पूर्व में सालों से यह विद्यालय हिंदी माध्यम के रूप में संचालित रहा है, पंडरिया सहित आसपास के सैकड़ो विद्यार्थियों के अच्छी शिक्षा के लिए
निकट और अच्छा स्कूल रहा है,जब से आदेश जारी हुआ है कि यहां अंग्रेजी माध्यम संचालन होना है तब से हिंदी माध्यम के बच्चे जो 8 वी से उपर के विद्यार्थियों जिनके लिए एक मात्र स्कूल जो सस्ती व अच्छी शिक्षा के लिए था उसमे हिंदी माध्यम के बच्चो के प्रवेश सम्बंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ा सीट कमी बताते हुए हिंदी माध्यम के बहुत से गरीब बच्चे यहां की शिक्षा से वंचित रहे।






