

रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा जिले में तीन दिवसीय युवा शक्ति अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमे छात्र युवा मंच के प्रदेश संगठक लिकेश्वर सिन्हा और प्रदेश संयोजक नागेश यदु एवम प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल के नेतृत्व में आज नरेंद्र यादव को जिला महामंत्री का नवीन दायित्व दिया गया नरेंद्र ने बताया कि वे छात्र युवा मंच परिवार से जुड़कर निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं साथ ही साथ छात्र युवा मंच द्वारा कोरोना जागरूकता परीक्षा पौधारोपण रक्तदान समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से काम किया है और आगे भी करते रहेंगे





