
दिग्विजय महाविद्यालय मार्ग से नियमविरुद्ध भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने छात्र युवा मंच ने सौंपा ज्ञापन ।

जिले का अग्रणी महाविद्यालय दिग्विजय महाविद्यालय है इस महाविद्यालय में नियमित विद्यार्थी के रूप में 5000 से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत है , अधिकांश विद्यार्थी महाविद्यालय आने के लिए गुरुद्वारा रोड व रानीसागर रोड से आना जाना करते है और इसी मार्ग से नियमविरुद्ध बड़े भारी वाहनों की आवाजाही लगातार होती है प्रतिबंधित मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही से कई बार विद्यार्थियों के साथ दुर्घटनाये भी घटित हो गयी है

विद्यार्थीयो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक नागेश यदु के दिशा निर्देश में कॉलेज अध्यक्ष रवि कोमरे ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ के एल टांडेकर सर को ज्ञापन देकर महाविद्यालय मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने की मांग की ।





