hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

*शास. घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के हाथों मेधावी छात्र हुए सम्मानित*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*शास. घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के हाथों मेधावी छात्र हुए सम्मानित*

 

    *बालोद :-* स्थानीय शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्राकर तथा अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक राज्य गीत और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टॉफ द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही वह नींव है जहाँ व्यक्ति के भविष्य और चरित्र का निर्माण होता है। मुझे खुशी है कि यह महाविद्यालय शिक्षा के साथ साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी जिले का नाम रोशन कर रहा है। बेटियों और युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने की जरूरत है, शासन हर कदम पर आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। वार्षिकोत्सव के दौरान पूरे वर्ष आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शैक्षणिक सत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके अलावा लोक नृत्य, गायन और रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नवाजा गया। इस दौरान कार्यक्रम में श्रीमती कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, अमित चोपड़ा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, डॉ जे के खलखो प्राचार्य, हरीश सांखला अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, गोकुल ठाकुर पार्षद, नरेन्द्र सोनवानी, महाविद्यालय के समस्त स्टॉप गण एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: 

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

मतदाता जागरूकता अभियान : जाबो कार्यक्रम के तहत नगर और ग्राम पंचायतों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

hindmedianews

ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प के लिये आवेदन 5 जनवरी तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

*अंधेर नगरी में काना राजा…..आधा मैं आधी तू खा जा…* अर्थात् *सक्षम अधिकारी कान में तेल रुई डाल आंख ली है मूंद…. फरमा रहे है आराम..* आखिर क्या है मामला….

Chunesh Sahu

पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार  पत्रकारों पर हमले के बाद कई संगठनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था

Chunesh Sahu

संस्कृति महिला ग्रुप पंडरिया द्वारा नगर में पहली बार सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न

hindmedianews

पालीगुड़ा में छात्रों को दी गई विदाई: नम और खुशी के साथ संपन्न हुआ समारोह 

hindmedianews