hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता जागरूकता अभियान : जाबो कार्यक्रम के तहत नगर और ग्राम पंचायतों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के दिशा-निर्देश में जिले के सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में जाबो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें मतदान की प्रक्रिया के महत्व के बारे में समझाना और निष्पक्ष मतदान की अहमियत पर लोगों को जानकारी देना है। यह अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जाता है। जन जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, और सामुदायिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मीडिया प्रचार रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया, और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाना, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं युवाओं को मतदान के महत्व पर रचनात्मक तरीके से जानकारी देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन और मोबाइल ऐप्स मतदाता सूची, उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऐप्स का प्रचार किया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर, रैली निकालकर और जनसभा आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव में मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें निर्वाचन में अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना है। ईवीएम प्रदर्शन का आयोजन नगरीय निकायों में किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को ईवीएम की प्रक्रिया और इसकी सही तरीके से उपयोग के बारे में जानकारी दी जा सके। इस प्रदर्शन में लोग ईवीएम की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ मतदान के दौरान होने वाली तकनीकी प्रक्रिया को भी जान पा रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

धमतरी: ग्राम पंचायत जबर्रा में धरती आबा शिविर का आयोजन

Chunesh Sahu

दर्शनार्थियों तथा महाविद्यालय/स्कूली छात्राओं ने किया महिला सेल टीम के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना।

hindmedianews

कुकदुर परियोजना में जन जागरूकता के साथ मनाई गई राष्ट्रीय कृमि दिवस की द्वितीय चरण

Admin

भागवत आचार्य शिशुपाल जी महाराज के द्वारा मोहारा में चरित्र उपख्यान और प्रह्लाद चरित्र ज्ञान भक्ति वैराग्य परिपूर्ण कथा सुनाया गया,

Chunesh Sahu

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर सरगांव पुलिस ने स्कूल के मध्यान्ह भोजन मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Sakshi Bansod

पंडरिया बंद,थाना घेराव से हिला प्रशासन, सतनामी समाज का उग्र आंदोलन

hindmedianews