
ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प के लिये आवेदन 5 जनवरी तक आमंत्रित
धमतरी, 22 दिसम्बर 2023/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र पुष्पा चौधरी ने बताया कि गुजरात एवं देवास में जॉब के लिये इच्छुक आवेदक अपने बायोडाटा के साथ आगामी 5 जनवरी तक आवेदन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में जमा कर सकते हैं। उक्त आवेदकों का ऑनलाईन साक्षात्कार संबंधित कम्पनी द्वारा लिया जायेगा।
चुनेश साहू “,7049466638





