hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया जेल 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा , कबीरधाम जिले के पंडरिया वन परिक्षेत्र (पूर्व) अंतर्गत चतरी परिसर के कक्ष क्रमांक पी.एफ.525 में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भिजवाया है।

दिनांक 10 जून 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वनमण्डलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन में और उपवनमण्डलाधिकारी श्री सुयश धर दीवान व वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में वन अमले द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटाया और संबंधित आरोपी संतोष श्रीवास (पिता सुद्धूराम), निवासी ग्राम कोदवा गोड़ान, थाना कुकदूर के खिलाफ कठोर धाराओं में अपराध दर्ज किया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)क, 33(1)ग, 33(1)घ, 33(1)ङ, वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9 सहपठित धारा 2(16)(ब), 51, 52 तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 व 4 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20712/20 दर्ज किया गया।

19 जून 2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, पंडरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में वन विभाग के श्री देवनाथ सिदार, विक्रांता सिंह (प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल) संतोष सिंह साकत,  दिलीप कुमार चंद्राकर, जोधन सिंह ठाकुर (वनपाल), गौरीशंकर साहू (वनरक्षक) ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वन विभाग की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

 

संबंधित पोस्ट

हमें सत्ता सुख के लिए न तो राष्ट्र दिखाई पड़ रहा है – विजय तमोली

hindmedianews

साल्हेवारा पहुँची भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा चौबे, शोक संवेदना व सामाजिक सहभागिता का दिया संदेश

Chunesh Sahu

*जनता का मत स्पष्ट रूप से आकाश शर्मा के पक्ष में दिखाई पड़ रहा है, जिसे कार्यकर्ता अपनी मेहनत से विजय में परिवर्तित करेंगे।*

Chunesh Sahu

भीम आर्मी परिवार नहीं मनाएगी दीवाली : अमन अनंत 

hindmedianews

कार रैली के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाकर मतदाताओं को कर रहे जागरूक

hindmedianews

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 57.93 करोड़ की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

Sakshi Bansod