hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राशिफलविकास

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 57.93 करोड़ की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 57.93 करोड़ की 57 किमी सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन किया

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर से प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया।

इस दौरान पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में 57 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपए की लागत से 57.415 किलोमीटर लंबाई के कुल 27 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार वनांचल, आदिवासी बाहुल्य और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और आवागमन सुगम व सुरक्षित होगा।

उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के लक्ष्य के साथ सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

पंडरिया विधानसभा में इन सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन पर विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बाजार तक पहुंच आसान होगी।

उन्होंने कहा कि सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़कें केवल मार्ग नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक पक्की सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं। वर्तमान में वनांचल क्षेत्रों में सड़क, आवास, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से विकास की नई तस्वीर उभर रही है।

इन 27 सड़कों का हुआ भूमिपूजन

भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला वाया बदनाटोला, बोहिल रोड से झुमर, अमनिया बरटोला रोड से ढोलढोली डोकरीघखटिया, दमगढ़ से लुढूटोला, कांदावानी से डेंगुरजाम अमनिया, बिरहुलडीह से करालू, बिरहुलडीह से लिफड़ी, जखना रोड से धोबे, पेन्ड्रा से पावले, छिन्दीडीह से टिकराटोला, महीडबरा से नवापारा, देवानपटपर से चिखलापानी, केसमरदा रोड से गाडासरई, दमगढ़ से महुवापानी, भैंसाडबरा से भंदराटोला, बोहिल से फिफलीपानी, देवसरा रोड से पंडरीपथरा, बांगर रोड से एरुंगटोला, बांगर मेनरोड से कोटनापानी (टोलापारा), बदना रोड से कारीधाप, दमगढ़ मेनरोड लुढूटोला से चारभाठा, डालामौहा से पीपरकछार, सोमनापुर से मोतेसरा, भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बांगर रोड से धारटोला, भेड़ागढ़ से भेड़ागढ़ बैगापारा और पैलपार से गोरखपुरखुर्द मार्ग शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

ग्राम पंचायत नेउर के सरपंच को 6 वर्षो के लिए निर्वाचन से वंचित, भ्रष्टाचार करने का मामला में बर्खास्त

hindmedianews

मन की बात का 126 वां संस्करण सुनने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पहुँची सेहराडबरी* *”मन की बात” प्रत्येक भारतीय के हृदय से सीधे जुड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है – रंजना साहू*

Chunesh Sahu

छग को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम छेड़ी, रत्नावली कौशल 

hindmedianews

बड़ौदा आरसेटी धमतरी में महिला सिलाई एवं आवेदन 10 जुलाई तक आमंत्रित ।सामान्य उद्यमिता का प्रशिक्षण 12 जुलाई से

hindmedianews

महापौर रामू रोहरा ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की सौजन्य भेंट, सौंपा धमतरी के लिए राज्य स्तरीय स्टेडियम के निर्माण महत्वपूर्ण ज्ञापन

Chunesh Sahu

*प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से हो रहे हैं समृद्ध* *बीज निगम द्वारा किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जा रहे आधुनिक कृषि यंत्र*

Chunesh Sahu