hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

साल्हेवारा पहुँची भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा चौबे, शोक संवेदना व सामाजिक सहभागिता का दिया संदेश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

साल्हेवारा पहुँची भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा चौबे, शोक संवेदना व सामाजिक सहभागिता का दिया संदेश

 

साल्हेवारा–भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे अपने पति रमाकांत चौबे (अधिवक्ता) एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंडई से साल्हेवारा पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

श्रीमती उमा चौबे ने पंडित रविन्द्र शर्मा के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने अधिवक्ता दिलीप शुक्ल के पुत्र शनि शुक्ला से मुलाकात की, जिनका फुटबॉल खेलने के दौरान हाथ टूट गया था और हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। श्रीमती चौबे ने शनि शुक्ला का हालचाल जाना, उसे उत्साहित किया तथा परिवारजनों को धैर्य और संबल प्रदान किया। अधिवक्ता दिलीप शुक्ला भी कोरोना वेक्सीन पश्चात से पैरालाइड(ब्रेन स्ट्रोक) हुवे जिनका एक बहुत बड़े मंच में एकलौता टीकाकरण हुवा था जनसमस्या निवारण शिविर सरैपतेरा में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में विभिन विभागों के आलाधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुवा था का स्वास्थ्य जाना।जिलाध्यक्ष को अपने बीच पाकर दिलीप शुक्ला अधिवक्ता उनकी पत्नी श्रीमती उषा शुक्ला पुत्र शनि शुक्ला हिमांशु शुक्ला काफी प्रफुल्लित हुवे।

इस अवसर पर उन्होंने परिवार की छोटी बच्ची त्रिशा (Trisha) को स्नेहपूर्वक दुलार कर पारिवारिक आत्मीयता का परिचय दिया। सामाजिक एवं पारिवारिक मेल-मिलाप के उपरांत श्रीमती उमा चौबे अपने परिवार सहित धाँस कुँवा ( कोपरो) पर्यटन स्थल पहुँचीं, जहाँ उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया।

उनकी इस यात्रा को क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता और जनसरोकारों से जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा रमाकांत चौबे संगठन की जबरदस्त मजबूती हेतु अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थ करती नजर आ रही है।।

रिपोर्टर 

गगनदीप सिन्हा :7771845128

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

आज ग्राम अर्जुनी (कचांदूर) में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किए श्री ताम्रजध्वज साहू जी पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधायक गुंडरदेही*

Chunesh Sahu

अंबेडकर अस्पताल में बदला नियम अब जूनियर डॉक्टर नहीं बना पाएंगे सीधे सीटी स्कैन की पर्ची यूनिट इंचार्ज के हस्ताक्षर होंगे अनिवार्य

Sakshi Bansod

थाना पंडरिया पुलिस की सक्रियता से 3000 रूपये नगद, 52 परी के साथ पांच जुआड़ी गिरफ्तार , खेलने व खेलाने वालों में हड़कंप

hindmedianews

रेंजर अनुराग वर्मा को भाजपा निर्वाचित प्रधानमंत्री का योजना पसंद नहीं भेड़ बकरियां चरवाहा को संरक्षण 

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस ने सरोदा रोड पर राहगीरों से अवैध वसूली करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को दबोचा

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए प्रधान पाठक शैल सोयाम

hindmedianews