hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

संस्कृति महिला ग्रुप पंडरिया द्वारा नगर में पहली बार सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
अभिषेक पूजन के दौरान दर्शन दिए नाग देवता
पंडरिया :  नगर के प्राचीन श्री जमात मंदिर प्रांगण में रविवार 16 जुलाई को नगर के संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा सामुहिक श्री शिव रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया था, जिसमें 21 परिवारों ने 11 पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिविधान और मंत्रोच्चार से परिवार की मंगलकामना एवं कल्याण हेतु अभिषेक पूजन किया। यह नगर का एक मात्र ऐसा सामूहिक शिव अभिषेक पूजन था जिसमें इतने सारे परिवार के द्वारा एक साथ पूर्ण आस्था एवं उत्साह के साथ अभिषेक पूजन ,महायज्ञ और शिवजी की महाआरती की गई है ।
श्री शिव रुद्राभिषेक पूजन को पांडातराई के प्रसिद्ध पुरोहित पंडित श्री अशोक पांडेय ने पूरे विधि विधान से संपन्न कराया।और बताया कि पवित्र श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग की पूजा से महादेव सभी कष्ट दूर करते हैं और घर में सुख,शाँति और समृद्धि आती हैं ।रुद्राभिषेक के दौरान नाग देवता के दर्शन ने सब को आनंदित कर दिया और पूरा मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
अभिषेक में शामिल सभी महिलाएँ महाआरती के पश्चात थाल मे रखे पार्थिव शिवलिंग को सिर पर रखकर बैंड बाजे एवं जयघोष के साथ बाँधा तालाब में विसर्जन पूजन करने गई और पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।
इस अवसर पर संस्कृति महिला ग्रुप की प्रमुख श्रीमती शैल बिसेन द्वारा अपने परिवार की ओर से भोजन भंडारा प्रसाद की व्यवस्था कराई गई थी। इस दौरान नंदी महाराज भी भोजन ग्रहण करने पहुंचे जिसे उपस्थित परिवारों ने भोजन भी कराया और आनंदित हुए।
इस रुद्राभिषेक पूजन में शामिल परिवारों में वैष्णव परिवार कि माता जी श्यामा देवी वैष्णव , दीदी मनोरमा वैष्णव ,दीदी केसरी वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा,वार्ड पार्षद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस आयोजन की प्रसंशा करते हुए कहा कि हमारे आस्था से जुड़े आयोजनों से हमारी भावी पीढ़ी को भी अपने धर्म और संस्कार की जानकारी मिलती हैं। ग्रुप मे शामिल हुए सभी परिवारों ने भी बताया कि इस अभिषेक पूजा मे परिवार के साथ साथ बच्चों में भी बहुत ज्यादा उत्साह रहा है। इस भव्य आयोजन में संस्कृति महिला ग्रुप के सभी सदस्यों सहित नगर के कई परिवारों ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया।

संबंधित पोस्ट

अंतराज्यीय डीजल चोरो को पकड़ने में थाना बोड़ला पुलिस को मिली सफलता

hindmedianews

मुंगेली पुलिस के गिरफ्त में आया हाइवा चोर: भेजा गया जेल

aakashbanjare

श्रीमद् भागवत यज्ञ सप्ताह एवम अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ~अर्जुन तिवारी

hindmedianews

हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी के माथे में विराजमान चाँदी की मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Chunesh Sahu

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शनकारी का हालचाल जाना

Sakshi Bansod

*प्राकृतिक प्रेमी जितेंद्रमानसिंग साहू ने जन्मदिवस पर किया पक्षी बचाओ अभियान आगाज*

Chunesh Sahu