
पंडरिया : विधानसभा क्षेत्र 71के चर्चित,सशक्त एवं ऊर्जावान प्रदेश महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी अपने एकदिवसीय जनसंपर्क एवं भेंट-मुलाक़ात दौरे के दरमियान पंडरिया प्रवास पर विधानसभा क्षेत्र पहुँचे।उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर अतिथि के रूप में शिरक़त किए अनेकों प्रकार के आयोजनों एवं कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रही।
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र उनका गृहग्राम एवं कर्मस्थली हैं इसलिए क्षेत्र के लोगों देवतुल्य जनता (मालिक) से उनका अच्छा लगाव एवं जुड़ाव है श्री तिवारी अपने जनसम्पर्क एवं भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान पंडरिया विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के ग्राम सिंगपुर में समस्त ग्रामवासियों एवं नवधा रामायण समिति के तत्वावधान में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ग्रामवासियों ने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी का भव्य रूप से स्वागत-सत्कार किया श्री तिवारी कार्यक्रम के पूजा स्थल में भगवान श्री राम जी का धूप दीप एवं अगरबत्ती जलाकर श्रीफल भेंट कर प्रभु श्री रामचन्द्र जी आशीर्वाद लिए।

सभा को सम्बोधित करते हुए श्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि श्रीरामचन्द्र जी मर्यादापुरुषोत्तम हैं जिनसे हमें सिख मिलता है कि एक सामान्य इंसान के रूप में नैतिक जिम्मेदारीयों औऱ अपनी सीमाओं का सम्मान करते हुए नियमों का पालन करते हुए भी महानता को प्राप्त किया जा सकता है इसलिए हमें कठिनाइयों में भी अपनी नैतिक मर्यादाओं को नही खोना चाहिए तमाम उतार-चढ़ाव में भी अपने पथ पर आगे बढ़ना ही श्रेष्ठ है न कि बुराई के आगे समर्पण कर देना।प्रभु श्रीराम के आदर्श एवं विचार भारतवर्ष के आत्मा में बसते हैं उनका चरित्र एवं जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति की आधारशिला है जिसे हम अखण्ड नवधा रामायण की कथा के माध्यम से महसूस करते हैं हर मनुष्य में दया व प्रेम होना चाहिए हर किसी के मन में अपने से छोटे के प्रति दया औऱ अपने से बड़ो के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए रामचरित मानस एक महान कृति हैं जिसके प्रत्येक चौपाई औऱ दोहे के पीछे गहन अर्थ छुपे हुए है जो मनुष्यों को सत्य धर्म औऱ नीति की राह पर चलने में मार्गदर्शन करते हैं अखंड नवधा रामायण हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का आधार है भगवान श्रीराम के आदर्शों को यथासंभव अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए जिससे समाज में फैल रही बुराइयों का अंत हो सकें ऐसे आयोजनों से ग्रामीणजनों में अनुशासन बढ़ता है।तथा रामायण के अंशो का उल्लेख करते हुए कहा कि हमेशा सत्य के साथ रहना चाहिए व सत्कर्म करना चाहिए इस अवसर पर रोहित परस्ते,थान सिंह,ईश्वर ध्रुवे, मगन सिंह ध्रुवे,भागुराम मरकाम, पंचराम मरकाम, कछु मरकाम, सियाराम मरकाम, रिजवान खान, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, पालन सिंह, भर्तिहरी सिंह सहित ग्रामीणजन, भक्तगण, श्रद्धालुगण, आयोजक समिति के पदाधिकारियों एवं पार्टी के कार्यकर्ता साथी सहित जनप्रतिनिधियों व मतदाता साथियों व क्षेत्र के देवतुल्य जनता की उपस्थिति रही।







