hindmedianews
Breaking News
धर्मब्रेकिंग न्यूज़

आज महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ कल्प मेले का समापन, निकाली जाएगी भव्य शाही शोभायात्रा, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर राजिम में श्रद्धालुओं और संतों का भव्य समागम हो रहा है। इस पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का समापन समारोह आज संपन्न होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर साधु-संतों की भव्य शाही शोभायात्रा निकाली जाएगी, वहीं कुलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे।

राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग भी कहा जाता है, क्योंकि यह तीन नदियों  महानदी, पैरी और सोंढूर के संगम पर स्थित है। यही कारण है कि यह स्थान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र भी माना जाता है। हर साल आयोजित होने वाला यह मेला भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में विशेष महत्व रखता है। श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर भगवान शिव, पार्वती और गणेश की पूजा करते हैं। कई परिवार अपने परिजनों का अंतिम संस्कार राजिम में करते हैं, क्योंकि इसे पुण्य और मोक्ष प्राप्ति का स्थान माना जाता है। मान्यता है कि जब तक कोई यात्री पुरी की यात्रा के बाद राजिम नहीं आता, तब तक उसकी तीर्थयात्रा अधूरी मानी जाती है। इस यात्रा को पूर्ण करने के लिए साक्षी गोपाल मंदिर में भगवान विष्णु के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया सहित जिले के गन्ना उत्पादक किसान 23 को भरेंगे हुंकार।

hindmedianews

जांजगीर-चांपा में सनसनी: प्रेमिका की जगह भाई पहुंचा, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

hindmedianews

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI ) में 28 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

hindmedianews

कलेक्टर श्री एल्मा ने ली नगरी गौठान के नोडल अधिकारियों की बैठक ।

hindmedianews

फोर्स एकेडमी चाइल्ड विंग का पुलिस कप्तान ने किया शुभारंभ।

hindmedianews

जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 किसानों को राशि का होगा भुगतान

Chunesh Sahu