hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महज चंद घंटों में किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

थाना सिटी कोतवाली, कवर्धा क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका द्वारा अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर आरोपी द्वारा फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वर्ष 2024 से निरंतर दुष्कर्म किए जाने तथा  मारपीट व जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल विषय को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर उप निरीक्षक श्रीमती शालिनी वर्मा द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 517/2025 धारा 64(2)(M), 65(1), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 4(2), 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई के फलस्वरूप चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष जुडिशल रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्रीमती शालिनी वर्मा एवं समस्त सिटी कोतवाली टीम का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा ऐसे गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

hindmedianews

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के सक्रिय मार्गदर्शन में चौकी खुड़िया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘‘पहल’’ जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 756 विद्यार्थियों समेत पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित

rakeshbhaskar

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा द्वितीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

hindmedianews

डोंगरगढ़ में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता: नाबालिग बालिका बरामद, शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

*न कांग्रेस न भाजपा…. इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पर दांव…*

Chunesh Sahu

बिलासपुर पुलिस को फटकार, शासन को 10 हजार मुआवजा देने का आदेश ,समय से पहले गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त

Sakshi Bansod