कवर्धा : अवैध रेत उत्खनन, परिवहन करने वालों पर स्थानीय और जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। खुलेआम धड़ल्ले के साथ अवैध रेत उत्खनन और परिवहन कर ऊंचे दरों में विक्रय किया जा रहा है साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डंप कर रहे है जिसे निर्माण कार्यो में उपयोग किया जा सके परंतु खनिज विभाग मूकदर्शक बनकर दिखावटी कार्रवाई कभी कभार करते है ।
पंडरिया विकासखण्ड में हाफ नदी बहती है जिसमे पर्याप्त मात्रा में मिट्टी युक्त काली रेत रहता है रोहरा , घोबघट्टी , कुंडा में प्रतिदिन ट्रेक्टर से रेत का परिवहन किया जा रहा है। गांव , शहर के अंदर अवैध रेत का भंडारण करने वालों की कमी भी नहीं है। काफी लोग रेत का भंडारण कर रहे हैं। वहीं, पंडरिया ब्लाक के विभिन्न नदी नालों घाटों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन हैं। शिकायत किए जाने पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसकी वजह से अवैध खनिज माफिया लोग अल्प समय में अब अकूल संपत्ति इकट्ठा कर लिए हैं, शिकायत करने पर धमकी और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। क्षेत्र में खनिज माफिया द्वारा ब्लाक के नदी से रोजाना सैकड़ों ट्राली रेत निकाल रहे हैं। खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं। इससे राजस्व विभाग को चूना लग रहा है। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को होने के बावजूद वे चुप्पी साधे हुए हैं। शिकायतें होने पर प्रशासन द्वारा गिने चुने कुछ लोगों को पकड़ा जाता है। वहीं नाममात्र के लिए कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
उत्खनन करने वालों की राजनीतिक व प्रशासनिक पकड़
सूत्रों के मुताबिक अवैध उत्खनन करने वालों की अच्छी पकड़ है। कोई सरपंच , कोई जनप्रतिनिधि की बताता है, तो प्रशासनिक अधिकारियों की आड़ में उत्खनन करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र से रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत खनन कर रहे हैं।
कृषि उपकरणों का उत्खनन में उपयोग
कृषि विभाग से कृषि के नाम पर ट्रैक्टर खरीद कर माफिया खनन कार्य में ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। माफिया 24 घंटे अपना काम कर रहे हैं। चाहे दिन हो या रात नदियों में नजर आ रहे हैं। पंडरिया के रोहरा, कुंडा , घोबघट्टी क्षेत्र के हॉप नदी और कुकदूर क्षेत्र के नालों सहित गांवों में अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा है, लेकिन इस ओर न तो स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न खनिज विभाग द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है ।
सरपंचों के द्बारा भी अवैध परिवहन
पंडरिया विकासखण्ड के नदी, नालो के किनारे गाव के सरपंच , पंच व स्थानिय जनप्रतिनिधियों ने स्वंय के ट्रैक्टर से अवैध उत्खनन कर अधिक दामो में बेचते है साथ ही निर्माण कार्य करने के लिए उपयोग करते है और भंडारण करके भी रखते है । इनपर कार्यवाही करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी डरते है साथ ही खराब रेत का उपयोग करने से कार्य मे गुणवत्ता नही आता ।