
जेल से 110 दिनों की कठिन यात्रा के बाद लौटे रामचंद देवांगन व नागेंद्र हिन्दू, कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर किया जोरदार स्वागत
धमतरी
जेल से 110 दिनों की लंबी कैद के बाद रामचंद देवांगन और नागेंद्र हिन्दू मंगलवार को सकुशल लौट आए। घड़ी चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। फूलमालाओं और नारों से गूंजा यह स्वागत समारोह भावुक क्षणों से भरा रहा।रामचंद देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी का हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने नई ऊर्जा, नए विचार निर्माण और नई शिक्षा प्राप्ति के लिए मुझे जेल प्रवास भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका हम सदा आभारी रहेंगे। उन्होंने नई प्रेरणा दी, जो आगे की लड़ाई में काम आएगी।”स्वागत में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में रवि कुमार साहू, दिलीप साहू, नमन जैन, भूमिका कोर्राम, प्रीतम साहू, ऋषभ देवांगन, मोनिका देवांगन, खामेश्वर निर्मलकर, रितु साहू, छत्रपाल साहू, मुरलीधर जगत, तामेश्वर ठाकुर, कामेश्वर निषाद, एनेश देवांगन, गौरी शंकर साहू, महेंद्र सिन्हा, सत्येंद्र कोसरिया और दीपक सोनी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि संगठन की एकजुटता अब और मजबूत होगी।






